{"_id":"67b37647d7165c626e016204","slug":"madrasa-board-examinations-will-continue-till-22nd-monitoring-is-being-done-from-lucknow-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-139490-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 22 तक चलेंगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं, लखनऊ से हो रही माॅनिटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 22 तक चलेंगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं, लखनऊ से हो रही माॅनिटरिंग
विज्ञापन
इस्लामिया इंटर काॅलेज में निरीक्षण करते जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी-स्रोत विभाग
लखीमपुर खीरी। सोमवार से मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पारदर्शिता बनी रहे इसको लेकर लखनऊ से आनलाइन मॉनिटरिंग की गई। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई गई। परीक्षार्थियों की जामा तलाशी के दौरान ही केंद्रों पर प्रवेश दिया गया।
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि 22 तक चलने वाली मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं तीन केंद्रों पर कराई जा रही हैैं। दोनों पालियों में परीक्षाएं हो रही हैं। केंद्र पहुंचने वाले परीक्षार्थियों की जामा तलाशी लेने के बाद ही प्रवेश दिया गया।
वहीं सचल दल केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। परीक्षा के लिए इस्लामिया इंटर कॉलेज लखीमपुर, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज धौरहरा और मदरसा गुलशन-ए-मदीना रोशन नगर गोला केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
इन परीक्षाओं में कुल 740 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। बता दें कि इस्लामिया इंटर काॅलेज में हाईस्कूल के सेकंडरी अरबी फारसी विषय के लिए 263 पंजीकृत थे। इसमें से 222 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 41 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। बताया कि पूरे जिले में 740 छात्र-छात्राओं में से 611 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं 129 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।