फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Madhumita sister Nidhi Shukla house attacked at midnaight in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: मधुमिता की बहन निधि शुक्ला के घर पर हमला, अमरमणि त्रिपाठी पर लगाया आरोप

Mon, 11 Mar 2024 06:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Mar 2024 06:28 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में रहने वाली निधि शुक्ला का आरोप है कि रविवार रात करीब तीन बजे उनके घर पर हमला किया गया। घर के पास तेज धमाका हुआ। एक कारतूस भी मिला है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Madhumita sister Nidhi Shukla house attacked at midnaight in Lakhimpur Kheri
निधि शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुमिता शुक्ला हत्याकांड की पैरवी कर रही उनकी बहन निधि शुक्ला के घर पर हमले का मामला सामने आया है। लखीमपुर खीरी के मिश्राना निवासी निधि शुक्ला के घर पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। बताया गया कि गोली चलने की आवाज से निधि समेत आसपास घरों के लोग घबरा गए। ड्यूटी पर तैनात गनर ने तत्काल इस बात की जानकारी यूपी-112 को दी। कोतवाली पुलिस के अलावा फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। निधि ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे मधुमिता हत्याकांड में रिहा हुए पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी का हाथ है।

विज्ञापन


घटना रविवार रात तीन बजे की बताई जा रही है। निधि शुक्ला ने बताया कि जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे, तभी फायर होने की आवाज सुनकर सभी की नींद उड़ गई। हमला होने के डर से निधि के गनर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। 
विज्ञापन


अमरमणि त्रिपाठी पर लगाया आरोप 
पुलिस को छानबीन के दौरान घर के पास .315 बोर के कारतूस का स्लग (अगला हिस्सा) मिला। इसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। आशंका है कि .315 बोर के तमंचे से ही फायरिंग की गई थी। निधि ने बड़ी बहन मधुमिता की हत्या में शामिल अमरमणि त्रिपाठी पर हमला कराने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

निधि ने कहा कि जब से अमरमणि त्रिपाठी रिहा होकर जेल से बाहर आए हैं, तभी से हम लोगों को धमकियां मिल रही हैं। बता दें कि करीब 20 साल पहले कवयित्री मधुमिता शुक्ला की हत्या हो गई थी। इस मामले में जांच के बाद सीबीआई ने अमरमणि  त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी को दोषी पाया था। मामले की अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। कई बार के ट्रायल और सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 

हाल ही में 24 अगस्त 2023 को अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी को रिहा किया गया था। निधि का आरोप है कि अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी जेल से बचने के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के प्राइवेट वार्ड में भर्ती होकर कोर्ट को गुमराह कर रहे थे। इसको लेकर  निधि ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed