फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Madhiya Ghat bridge construction in final stage, lakhs of people will benefit

Lakhimpur Kheri News: मढ़िया घाट पुल निर्माण अंतिम चरण में, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

Tue, 10 Mar 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 10 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Madhiya Ghat bridge construction in final stage, lakhs of people will benefit
मैगलगंज के गोमती नदी पर निर्माणाधीन पुल। संवाद
मैगलगंज। क्षेत्र के मढ़िया घाट पर गोमती नदी के ऊपर बन रहे करीब 500 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की ओर से कराए जा रहे इस प्रोजेक्ट पर करीब 14.97 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अब तक पुल का करीब 70 से 75 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सितंबर तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पुल का निर्माण नवंबर 2024 में शुरू हुआ था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल पुल से जुड़ी सड़क और अन्य फिनिशिंग कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मढ़िया घाट क्षेत्र के आसपास के दर्जनों गांवों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने पर इस क्षेत्र के ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। कई बार लोगों को दूसरे रास्तों से लंबा चक्कर लगाकर गुजरना पड़ता है। पुल बनने के बाद यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य के दौरान बरसात के मौसम में कुछ समय के लिए काम प्रभावित हुआ था, लेकिन मौसम सामान्य होने के बाद कार्य ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल बनने से न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और लोगों का समय भी बचेगा।

वर्जन
पुल का निर्माण कार्य काफी हद तक पूरा हो चुका है। इस समय सड़क निर्माण और फिनिशिंग का काम चल रहा है। विभाग का प्रयास है कि इसे तय समय से पहले पूरा कर दिया जाए।
-धीरेश गौतम, सहायक अभियंता, सेतु विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed