फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   madarsa board exam

मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं आज से, 1413 परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए हैं पांच परीक्षा केंद्र

Mon, 24 Feb 2020 10:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
madarsa board exam
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर पांच मार्च तक चलेंगी। कुल 1413 परीक्षार्थियों के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शहर का गांधी विद्यालय, धौरहरा का मदरसा अनवारूल उलूम, मिर्जापुर का मदरसा जियाउल उलूम शिक्षण संस्थान, मोहम्मदी का मदरसा इकरा इस्लामिया कालेज और रोशननगर का मदरसा गुलशने मदीना शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि हाईस्कूल, इंटर, कामिल (स्नातक) और फाजिल (परास्नातक) की परीक्षाएं होंगी। नकलविहीन कराने के लिए सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा दो पालियों सुबह आठ से 11 बजे तक और अपराह्न दो से पांच बजे तक होंगी। परीक्षा के दौरान नकल को रोकने के लिए पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैैं और बीईओ के नेतृत्व में सचल दल बनाए गए हैैं, जो परीक्षा केंद्रों पर छापा मारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed