फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   M voters see on the app Horoscopes of candidates

एम वोटर ऐप पर देखें  प्रत्याशियों की कुंडली 

Thu, 09 Feb 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 09 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
M voters see on the app Horoscopes of candidates
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
मतदाता घर बैठे अपने बूथ की कर सकेंगे जानकारी 
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव को हाईटेक तरीके से कराने के लिए इस बार कई मोबाइल ऐप लांच किए हैं। आयोग का ज्यादातर कामकाज को ऑनलाइन निपटाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में एम वोटर ऐप लांच किया गया है, जिसके माध्यम से मतदाता घर बैठे प्रत्याशियों की कुंडली देख सकते हैं। साथ ही अपने बूथ और वोटर सूची की जानकारी ले सकते हैं। 
एडीएम उमेश नारायण पांडेय ने बताया कि ई समाधान, ई सुविधा के बाद एम वोटर ऐप जल्द ही लांच हुआ है। इसकी सहायता से मतदाता अपने क्षेत्र के प्रत्याशियों का पूरा ब्यौरा जान सकते हैं। मसलन प्रत्याशी द्वारा दाखिल किए गए शपथ पत्र को देख सकते हैं। इसके अलावा गूगल मैप के साथ बूथ की लोकेशन जान सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट सीईओउत्तरप्रदेश.एनआईसी.इन पर लॉगिन कर ऐप डाउनलोड करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन

 
अब नहीं होगा वीवीपैट का इस्तेमाल
लखीमपुर और गोला विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर मतदान के दौरान वीवीपैट के इस्तेमाल पर निर्वाचन आयोग ने रोक लगा दी है। इसके पीछे तकनीकी खामियों की बात कही जा रही है। बताते चलें कि वीवीपैट से मतदाता अपने डाले गए मत की जांच कर सकता था। लखीमपुर के निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पाल एन ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने दोनों विधानसभाओं में वीवीपैट के प्रस्तावित प्रयोग पर रोक लगा दी है। उन्होंने बताया कि प्रिंटर यूनिट में तकनीकी दिक्कत के चलते ऐसा निर्णय किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed