{"_id":"69abd799a398d0a8bf03a61a","slug":"lpg-cylinder-price-hike-in-lakhimpur-kheri-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Price: रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि, जानिए लखीमपुर खीरी में अब कितने में मिलेगा सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Price: रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि, जानिए लखीमपुर खीरी में अब कितने में मिलेगा सिलेंडर
Sat, 07 Mar 2026 01:32 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:32 PM IST
सार
घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। सिलेंडर की कीमत बढ़ने से लखीमपुर खीरी के करीब आठ लाख एलपीजी उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
lpg gas cylinder
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू गैस सिलेंडर पर 60 रुपये बढ़े गए हैं। लखीमपुर खीरी जिले में अब तक घरेलू गैस सिलेंडर 890 रुपये का था, जो अब 950 रुपये का हो गया है। कमर्शियल गैस सिलंडर भी महंगा हुआ है। लखीमपुर खीरी जिले में एलपीजी के आठ लाखों उपभोक्ता हैं, जिनको अब रसोई गैस सिलेंडर के लिए 60 रुपये अतिरिक्त चुकाना पड़ेगा। सूत्रों ने बताया कि इसका रेट अभी और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि गैस सिलेंडर के रेट बढ़े है। हालांकि इसका अमेरिका-इस्राइल व ईरान के युद्ध से कोई भी लेना-देना नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़ हैं। जिले में पर्याप्त डीजल-पेट्रोल हैं। लोगों में अफवाह है कि इसके रेट बढ़े जाएंगे। इसके चलते पंपों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ी है। अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन