फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lovers couple consumed poison the lover died the girlfriend condition is critical

Lakhimpur Kheri: प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर

Wed, 24 Jul 2024 02:55 PM IST
Lakhimpur kheri Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 24 Jul 2024 02:55 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज इलाके में एक ही गांव निवासी प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। इससे प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन
Lovers couple consumed poison the lover died the girlfriend condition is critical
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां प्रेमिका की मौत हो गई। प्रेमी की हालत गंभीर है। उसका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

विज्ञापन


ग्राम रहजनिया के शिवम यादव 25 का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों बालिग थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन प्रेमीयुगल की जाति इसमें बाधा बन रही थी। दोनों परिवार शादी के लिए राजी नहीं थे। लिहाजा, प्रेमी युगल ने एक साथ मरने का इरादा बनाया। सोमवार की रात दोनों एक साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने के बाद दोनों के परिजनों उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां प्रेमिका ने दम तोड़ दिया। वहीं प्रेमी की हालत गंभीर बनी है। चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अपराध निरीक्षक महेश पाठक ने बताया कि लड़की की मौत की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की है। लड़के के जहर खाने की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस को   किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed