फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Longroot patrolling to save tiger

बाघ को बचाने के लिए की लांगरूट पेट्रोलिंग

Fri, 30 Jul 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Longroot patrolling to save tiger
पलिया/लखीमपुर खीरी। इंटरनेशनल टाइगर्स डे के मौके पर दुधवा टाइगर रिजर्व में लांगरूट पेट्रोलिंग कर बाघों के संरक्षण का संदेश दिया गया। वनकर्मियों ने स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स, एसएसबी और पुलिस जवानों के साथ बाघों के संरक्षण और सलामती के लिए लांगरूट पेट्रोलिंग की। दुधवा पर्यटन परिसर से फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने लांगरूट पेट्रोलिंग टीमों को रवाना किया।
विज्ञापन

दुधवा में लांग रूट पेट्रोलिंग की शुरुआत पर्यटन परिसर से हुई, जहां दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक और दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक मनोज सोनकर मौजूद रहे। बफर जोन में पेट्रोलिंग की शुरुआत मैलानी रेंज के महुरेना स्थित गेस्ट हाउस से हुई। जहां बफर जोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने पेट्रोलिंग टीमों को रवाना किया। कर्तनियाघाट वन्यजीव बिहार में डीएफओ आकाशदीप बघावन ने पेट्रोलिंग की शुरुआत की। इन अधिकारियों ने खुद भी पेट्रोलिंग की।
विज्ञापन

इसके अलावा दुधवा टाइगर रिजर्व के सभी रेंजों से पेट्रोलिंग टीमें साइकिल, मोटर साइकिल, जीप और ट्रैक्टरों से रवाना हुईं। यह लांगरूट पेट्रोलिंग बुधवार रात 12 बजे से शुरू हुई, जो बृहस्पतिवार रात 12 बजे तक चली। पेट्रोलिंग में कोविड प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इन 24 घंटों में 5000 किलोमीटर से अधिक लांगरूट पेट्रोलिंग किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के समय दुुधवा टाइगर रिजर्व की सभी पेट्रोलिंग टीमें दुधवा पर्यटन परिसर में इकट्ठा हुईं। जहां बाघ संरक्षण जागरूकता गोष्ठी हुई। गोष्ठी में फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक समेत टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने प्रकृति में बाघों के महत्व के बारे में बताया। गोष्ठी को दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक मनोज सोनकर ने भी संबोधित किया।

डीडी बफरजोन ने महुरेना से शुरू की लांगरूट पेट्रोलिंग
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन में लांगरूट पेट्रोलिंग के लिए नौ रेजों में टीमें गठित की गई थीं। इसमें अधिकारियों और वन कर्मियों ने भीरा, मैलानी, धौरहरा के जंगलों में पेट्रोलिंग की। अधिकांश वन कर्मियों और स्वयं उपनिदेशक ने पेट्रोलिंग में साइकिल का सहारा लिया। वहीं दुर्गम स्थलों पर जालीदार ट्रैक्टर से और पैदल पेट्रोलिंग की गई। धौरहरा रेंज में वन कर्मियों ने मोटरबोट के जरिए लांगरूट पेट्रोलिंग की। इस बीच उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटले ने वन कर्मियों की टीम के साथ महुरेना और जटपुरा बीट जंगल में साइकिल के जरिए 22 किलोमीटर लांगरूट पेट्रोलिंग की। इस मौके पर रेंजर मैलानी केपी सिंह, भीरा राकेश बाबू वर्मा, फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, रोजेंद्र वर्मा, सुरेंद्र कुमार, आकाश खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed