फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Long Queues of Tractor-Trolleys at Belrayan Sugar Mill Gate in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: बेलरायां चीनी मिल गेट पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लगी लंबी कतार, तेज धूप में बेहाल हुए किसान

Tue, 14 Apr 2026 03:58 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 14 Apr 2026 03:58 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां के बाहर मंगलवार को भीषण जाम लग गया। ट्रॉलियों से गन्ना लेकर आए सैकड़ों किसान तेज धूप के बीच घंटों जाम में फंसे रहे। अव्यवस्था के चलते किसानों में चीनी मिल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश दिखा।    

विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले की सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां के मुख्य गेट के बाहर मंगलवार को गन्ना लदी ट्रॉलियों की लंबी कतारों से भीषण जाम लग गया। कई किलोमीटर तक ट्रॉलियां खड़ी होने से किसानों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज धूप में किसान घंटों फंसे रहे, जिससे उनके पसीने छूट गए। 

विज्ञापन


मौके पर न तो किसानों के बैठने के लिए छाया की व्यवस्था नजर आई और न ही पीने के पानी की कोई सुविधा उपलब्ध थी। तेज धूप और भीषण गर्मी में किसान बेहाल दिखे। जाम के चलते आवागमन भी बुरी तरह प्रभावित रहा, जिससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि एक ओर गन्ना भुगतान न होने से वे पहले ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे उनकी समस्याएं और बढ़ गई हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि मिल प्रशासन की ओर से ट्रॉलियों की निकासी के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल का घेराव करने का एलान 
किसानों का यह भी कहना है कि वे खुले आसमान के नीचे परेशान हो रहे हैं। मिल के अधिकारी एसी कमरों में बैठे हैं। इससे किसानों में आक्रोश बढ़ गया। इधर, गन्ना भुगतान और जाम की समस्या को लेकर किसान यूनियन ने कड़ा रुख अपनाया। यूनियन के पदाधिकारियों ने चीनी मिल का घेराव करने का एलान किया। 

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रॉलियों की सुचारू व्यवस्था कर जाम की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए, साथ ही पेयजल और छाया जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed