{"_id":"6966862b95a6b342d107038b","slug":"lohri-celebrated-with-devotion-and-gaiety-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-165866-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई लोहड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई लोहड़ी
Tue, 13 Jan 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
लोहड़ी पर्व मनाती महिलाएं। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर की पंजाबी कॉलोनी में लोहड़ी का पावन पर्व हर्षोल्लास, परंपरा और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। यह पर्व मुख्य रूप से कृषि और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा है, जो सर्दियों के अंत, रबी फसलों की कटाई से पूर्व सूर्य और अग्नि देव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रतीक माना जाता है।
मैदान में पवित्र अग्नि प्रज्वलित की गई, जिसके चारों ओर सिख समाज की महिलाएं, पुरुष और बच्चे अपने परिवार के साथ परिक्रमा करते नजर आए। इस दौरान लोगों ने अग्नि में रेवड़ी, मूंगफली, तिल, मक्का और गुड़ अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में लोकगीत गाए। दुल्ला भट्टी जैसे लोक नायकों को भी स्मरण किया गया, जिन्होंने मुगल काल में गरीबों की सहायता की और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारे से जुड़े सेवादारों द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान सभी समुदायों के लोग एकत्र हुए और सामूहिक रूप से अलाव जलाकर समाज के सुख, शांति और सौहार्द के लिए अरदास की। इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया, गुरुद्वारा पंजाबी कॉलोनी के प्रधान सरदार रंजीत सिंह छाबड़ा, सेक्रेटरी त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, कोषाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह (विक्की जुनेजा) सहित अनेक सामाजिक लोग उपस्थित रहे।
-- -गिद्दा और भांगड़ा नृत्य किया-- --
निघासन। कस्बे की अमिता आभा पांडे के आवास पर किटी ग्रुप की महिलाओं ने लोहड़ी हर्षोल्लास से मनाई। महिलाओं ने पारंपरिक गिद्दा और भांगड़ा नृत्य किया। आग में गेहूं की बालियां, रेवड़ी, मूंगफली, खील, मक्के के दाने, गजक और गुड़ अर्पित किए गए। कार्यक्रम में किटी ग्रुप की सदस्य जूही गुप्ता, कनक गुप्ता, डॉ. निरुपमा दीक्षित और मंजू मिश्रा और प्रिया सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। पलियाकलां क्षेत्र में भी आयोजन हुए। संवाद