{"_id":"56eae2494f1c1b56258b4597","slug":"lohia-has-selected-39-villages-acceptance-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 लोहिया गांवों का चयन कर दी स्वीकृति, सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39 लोहिया गांवों का चयन कर दी स्वीकृति, सूची जारी
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
वास्तुु
- फोटो : home vastu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूची में रमियाबेहड़ ब्लाक की किसी ग्राम पंचायत का नाम नहीं
वर्ष 2016-17 में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराने के लिए चयनित डॉ राममनोहर लोहिया समग्र गांव योजना के तहत 39 ग्राम पंचायतों की सूची को स्वीकृति दे दी गई है। जिसमें अल्पसंख्यक बाहुल्य 10 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इस सूची में रमियाबेहड़ ब्लाक का नाम गायब है। रमियाबेहड़ के किसी भी गांव को डॉ राममनोहर लोहिया समग्र गांव योजना में नहीं शामिल किया गया है। अधिकारियों ने विकास कार्य कराने के लिए ब्लाक स्तर पर गांवों की सूची भेजनी शुरू कर दी है।
जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शासनादेश के मुताबिक जिन 10 अल्पसंख्यक गांवों का चयन किया है, उनमें नकहा ब्लाक का गांव उसिया, बेहजम ब्लाक का गांव भदूरी, बिजुआ ब्लाक का रसूलपुर पनाह और देवियारड़ा, निघासन का मुर्तिहा और गंगानगर, धौरहरा का कलुआपुर औरगुलरिया गुलरिया तालुके ऐरा, मोहम्मदी ब्लाक का गांव मोहम्मदी सरायं और देहुआ शामिल है। सूची में लखीमपुर ब्लाक का मुडिय़ाखेड़ा और गढ़रूआ, नकहा ब्लाक का अटकोहना और पतरासी, बेहजम ब्लाक का मडऱाही, रायपुर, खरगपुर, बिजुआ ब्लाक का मलूकापुर, मेंहदी, कुंभी ब्लाक का गफ्फारनगर, बांकेगंज का पुर्नभू ग्रंट, तेंदुआ, भरिगवां, मुकारिमपुर, फूलबेहड़ ब्लाक का बड़ागांव, खेतौसा, जंगल नंबर 11 और बसहा शामिल हैं। इसी क्रम में निघासन ब्लाक के लालबोझी, ईसानगर के बेलागढ़ी, फिरोजाबाद, पलिया ब्लाक का पढ़ुआ, सरखनापूरब, मितौली ब्लाक का सेनपुर और रन्नूपुर, पसगवां ब्लाक का मोहनपुर ग्रंट, रहजनियां, बडख़ेरिया जाट और मोहम्मदी ब्लाक का अलीनगर गांव को शामिल किया गया है। डीडीओ ने बताया कि लोहिया गांवों की सूची ब्लाक स्तर पर भेजी जा रही है। ताकि इन गांवों के लिए भेजे जाने वाले बजट से प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराया जा सके।