फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Living near the city but far from development

Lakhimpur Kheri News: शहर के पास रहकर भी विकास से दूर

Sat, 27 Sep 2025 07:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 27 Sep 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
Living near the city but far from development
जितेंद्र गुप्ता
लखीमपुर खीरी। शहर के पास रहकर भी विकास खंड सदर की उदयपुर महेवा व घोसियाना समेत तमाम ग्राम पंचायतों के लोग विकास से दूर हैं। यहां कई सड़कें और नालियां कच्ची हैं, जो बारिश में लोगों के लिए मुसीबत बनती हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने आज तक ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को की गई पड़ताल में सामने आया कि गोला रोड स्थित घोसियाना गांव के लोग वर्षों से यह समस्या झेल रहे हैं। लगभग 800 मीटर लंबी और 20 फुट चौड़ी एक सड़क गोला मार्ग से नहर मार्ग को जोड़ती है। यह महत्वपूर्ण लिंक मार्ग है, जो अब तक कच्चा है। यह मार्ग प्लाइवुड फैक्टरी से सावित्री नगर, रामपाल नगर होते हुए नहर पटरी तक जाता है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस मार्ग की दुर्दशा के बारे में ग्राम प्रधान, सदर विधायक और लोकसभा सांसद को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

घोसियाना की लगभग पांच सौ मीटर लंबी सड़क खस्ताहाल हाल में है, जो परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इस पर पैदल चलना तक मुश्किल है। यही रास्ता आगे श्मशान घाट तक जाता है। अंतिम संस्कार के लिए शव को ले जाते समय परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलिया, निघासन और महेवागंज से शहर आने-जाने वाले लोगों का भी यही मुख्य मार्ग है। स्थानीय लोगों का कहना था कि यह सड़क वर्ष 2005 में बनी थी, लेकिन इसके बाद से कभी इसकी मरम्मत नहीं हुई।
------------------------

800 मीटर सड़क बनवाने में कितना समय लगता है। अगर जिम्मेदार चाहें तो सब काम हो सकता है। ये सिर्फ हम लोगों की उपेक्षा है।
- जितेंद्र गुप्ता, उदयपुर महेवा


यहां फैक्टरी भी है। ट्रक और ट्रैक्टर भी गुजरते हैं, फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ है। अब हम मजबूर होकर इस बार वोट का बहिष्कार करेंगे।
- राम समुझ राना, उदयपुर महेवा


क्षेत्र में पिछले पांच वर्ष से कोई काम नहीं हुआ है। गांव की सड़कें और नालियां बनना तो दूर की बात है। यहां महत्वपूर्ण मार्ग ही खस्ताहाल हैं।
- अंसार महलूद, पूर्व प्रधान


बरसात में यहां से निकलना असंभव हो जाता है। कीचड़ से बच्चों को स्कूल ले जाना मुश्किल है। सड़क और नालियां तक नहीं हैं। रोज समस्या होती है।
- प्रकाश कुमार, गणेशनगर, उदयपुर महेवा
----------------------
कई बार विधायक व जिला पंचायत सदस्य से बताया जा चुका है। लोगों ने प्रार्थनापत्र भी सौंपे, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। ग्राम पंचायत से प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। एक बार हमने कच्चा काम करवाया भी था, लेकिन दोबारा कोई काम नहीं हो सका। उम्मीद है कि जल्द ही प्रस्ताव पास हो जाएगा।

- तारा देवी, प्रधान, उदयपुर महेवा
--------------------


देवकली मार्ग का कुछ हिस्सा भी ग्राम पंचायत में हैं। यहां सड़कें खराब और जर्जर हैं, जिन्हें बनवाया गया है। श्मशान घाट वाली सड़क का प्रस्ताव मौजूदा सांसद उत्कर्ष वर्मा ने जिला पंचायत को भेजा है।
- अनीता वर्मा, प्रधान घोसियाना
-------------------

मामले की जानकारी नहीं है। इसको दिखवाया जाएगा। घोसियाना मुख्य मार्ग का भी निरीक्षण कराया जाएगा। कहीं सड़कें खराब हैं तो संबंधित विभाग से उन्हें बनवाया जाएगा।
- अभिषेक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी

जितेंद्र गुप्ता

जितेंद्र गुप्ता

जितेंद्र गुप्ता

जितेंद्र गुप्ता

जितेंद्र गुप्ता

जितेंद्र गुप्ता

जितेंद्र गुप्ता

जितेंद्र गुप्ता

जितेंद्र गुप्ता

जितेंद्र गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed