{"_id":"699de65d274d1cfba70ca249","slug":"little-hands-ready-to-splash-colors-with-hulk-and-spider-man-market-also-decorated-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-169072-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हल्क-स्पाइडर मैन संग रंग बरसाने के लिए तैयार नन्हे हाथ, बाजार भी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हल्क-स्पाइडर मैन संग रंग बरसाने के लिए तैयार नन्हे हाथ, बाजार भी सजा
Tue, 24 Feb 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
बाजार में दुकान पर रखी अलग अलग तरह की टैंक वाली पिचकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। होली नजदीक आते ही शहर के बाजार रंग-बिरंगी पिचकारियों और गुलाल से सज गए हैं। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में देखने को मिल रहा है। हल्क और स्पाइडर मैन थीम वाली टैंक पिचकारियां नन्हे हाथों की पहली पसंद बनी हुई हैं। बच्चे इन्हें पीठ पर टांगकर हीरो अंदाज में रंग बरसाने को तैयार नजर आ रहे हैं।
सदर चौराहा, मेन रोड फुटपाथ, गांधी विद्यालय चौराहा, सौजन्या चौक, मेला मैदान और आर्यकन्या चौराहा समेत कई स्थानों पर अस्थायी दुकानें सज गई हैं। दुकानदार राम खिलावन, प्रशांत, संजीव और नितिन के अनुसार इस बार टैंक (बैग) वाली पिचकारी बच्चों की पहली पसंद बनी हुई है। इसे बैग की तरह पीठ पर टांगा जाता है और पाइप से रंग छोड़ा जाता है।
बाजार में रॉकेट, डमरू, फरसा, मछली, मुर्गा और स्टार डिजाइन की पिचकारियां भी आकर्षण का केंद्र हैं। करेक्टर थीम में हल्क, स्पाइडर मैन, छोटा भीम, मिकी माउस और पबजी-बैटल ग्राउंड डिजाइन वाली टैंक पिचकारियों की मांग अधिक है।
विज्ञापन
कीमतों की बात करें तो सामान्य पिचकारी 20 से 200 रुपये तक, पाइप वाली 50 से 500 रुपये तक और प्रेशर गन 300 से 1200 रुपये तक उपलब्ध है। इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग वाली प्रेशर पिचकारी लगभग 3000 रुपये तक बिक रही है।
पिचकारियों के साथ रंग और गुलाल की बिक्री भी तेज हो गई है। हर्बल गुलाल, परफ्यूम गुलाल, चमकीला गुलाल और पानी में घुलने वाले रंगों की मांग बढ़ी है। बच्चों के लिए कार्टून पैक और स्प्रे कलर भी खूब बिक रहे हैं।
-- -रंगों के साथ गिफ्ट पैक का चलन-- --
दुकानदार संजीव के अनुसार इस बार कॉम्बो और गिफ्ट पैक की मांग बढ़ी है। इन पैकों में गुलाल, छोटी पिचकारी और रंगों का सेट एक साथ मिलता है, जिसे लोग रिश्तेदारों और मित्रों को उपहार में देने के लिए खरीद रहे हैं।
-- हर्बल गुलाल को प्राथमिकता-- -
दुकानदार प्रशांत ने बताया कि लोग त्वचा की सुरक्षा को लेकर पहले से अधिक सजग हैं। खासकर बच्चों के लिए अभिभावक हर्बल और परफ्यूम गुलाल को प्राथमिकता दे रहे हैं। इससे इन उत्पादों की बिक्री में इजाफा हुआ है।
-- -गुलाल व रंगों के प्रमुख रेट-- -
हर्बल गुलाल : 80-150 रुपये प्रति पैकेट
परफ्यूम गुलाल : 120-200 रुपये
चमकीला गुलाल : 100-180 रुपये
ड्राई कलर पाउडर : 60-120 रुपये
पानी वाला रंग (पाउच) : 20-50 रुपये
स्प्रे कलर : 150-300 रुपये
कार्टून पैक गुलाल : 50-100 रुपये
-- -- -- -- -- -
पिचकारियों के प्रमुख रेट
नॉर्मल व छोटी : 20-80 रुपये
साधारण पिचकारी : 100-200 रुपये
पाइप वाली : 50-500 रुपये
बंदूक डिजाइन : 150-600 रुपये
बड़ी प्रेशर गन: 300-1200 रुपये
टैंक (बैग) : 250-900 रुपये
करेक्टर थीम टैंक : 300-1000 रुपये
फैंसी डिजाइन (रॉकेट/डमरू): 150-700 रुपये
इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग प्रेशर : लगभग 3000 रुपये