फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lineman commits suicide after getting fed up with JE in Lakhimpur Kheri

मौत से पहले का वीडियो वायरल: लखीमपुर खीरी में जेई से तंग आकर लाइनमैन ने लगाई आग, कहा- नहीं हुई कहीं सुनवाई

Sun, 10 Apr 2022 08:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलियाकलां-लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, पलियाकलां-लखीमपुर खीरी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 10 Apr 2022 08:04 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी की पलियाकलां तहसील क्षेत्र में लाइनमैन ने जेई से तंग आकर आग लगाकर जान दे दी। मरने से पहले उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले को लेकर एसपी संजीव सुमन का कहना है कि वीडियो में मृतक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी जेई के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Lineman commits suicide after getting fed up with JE in Lakhimpur Kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी की पलिया तहसील क्षेत्र में विद्युत विभाग में तैनात एक लाइनमैन ने जेई की प्रताड़ना से तंग आकर हाइडिल कॉलोनी में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। मामले का खुलासा तब हुआ जब रविवार को उसकी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, मामले में बिजली विभाग के अधिकारी जहां कुछ भी बोलने से बचते रहे। वहीं लाइनमैन की मौत से पहले का वीडियो मिलने पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बिजली विभाग को जेई के निलंबन की संस्तुति और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जबकि, एसपी संजीव सुमन ने भी तहरीर मिलते ही कार्रवाई की बात कही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पलिया इलाके के बमनगर क्षेत्र निवासी रामऔतार का 45 वर्षीय पुत्र गोकुल प्रसाद गोला के कुकरा में लाइनमैन के पद पर तैनात था। पिछले 22 वर्षो से वह बिजली विभाग में नौकरी कर रहा था। शनिवार देर रात जेई की प्रताड़ना से तंग आकर उसने हाइडिल कॉलोनी में ही खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। परिजन ने पास पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई और फौरन निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


उधर, लाइनमैन की मौत की खबर के बाद सोशल मीडिया पर उसकी मौत से पहले का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिससे बिजली विभाग में खलबली मच गई। वायरल वीडियो में मृतक गोकुल ने विभाग के एक जेई पर तबादले के बदले गंभीर आरोप लगाया। कहा कि जेई की प्रताड़ना से वह काफी तंग आ चुका था। इस संबंध में थाने में भी शिकायती पत्र दिया जा चुका था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। उधर मामले से जुड़ा वीडियो मिलने पर प्रशासन ने जेई के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम ने निलंबन की संस्तुति
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि मीडिया के माध्यम से वीडियो मिला है, जिसमें लाइनमैन ने विद्युत विभाग के जेई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से आरोपी जेई के निलंबन की संस्तुति व उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed