फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Like Majhra-Khairtia, this tiger is also not a man eater.

मझरा-खैरटिया की तरह यह बाघ भी आदमखोर तो नहीं

Sun, 14 Aug 2022 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Like Majhra-Khairtia, this tiger is also not a man eater.
घटनास्थल पर मौजूद वन कर्मियों की टीम और ग्रामीण।
वन्यजीव विशेषज्ञ बोले, सामान्यत: बाघ इंसान पर हमला करता है उसे खाता नहीं है
विज्ञापन

बांकेगंज। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज में एक युवक का शिकार करने के बाद बाघ ने जिस तरह उसे खाया है, उससे बाघ के आदमखोर होने की आशंका पैदा हो गई है। हालांकि घटना जंगल के बिल्कुल निकट हुई है, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि गोला रेंज में बाघ द्वारा किसी इंसान का शिकार किए जाने की यह पहली घटना है। बाघ की गतिविधियों के अध्ययन के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
वनाधिकारियों और वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य तौर पर बाघ किसी इंसान पर यदि हमला करता है तो उसे खाता नहीं है। पुनर्भू ग्रंट के 32 वर्षीय मुशर्रफ पर बाघ ने न केवल हमला किया, बल्कि उसे खाया भी। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मझरा-खैरटिया में वनाधिकारी तब तक निश्चिंत रहे जब तक बाघिन ने किसी इंसान को खाया नहीं। पहली बार मंदिर के पुजारी को बाघिन खींचकर ले गई और उसे खा गई। वनाधिकारी कहते हैं कि बाघ इंसान का शिकार करने बाद बाघ इंसानी खून का आदी हो जाता है।
विज्ञापन

बाघ के स्वभाव में यह खास है कि बाघ हमेशा चुनौतीपूर्ण शिकार करता है। आसान शिकार उसी हालत में करता है जब वह शारीरिक रूप से अक्षम हो या उसके दांत आदि टूटे हो। फिलहाल वन विभाग के अधिकारी बाघ की गतिविधियों के अध्ययन में लगे हुए हैं और कई टीमें बनाकर उसकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी बाघ ने पहली बार किसी इंसान का शिकार किया है। इसलिए उसे आदमखोर कहना गलत होगा। फिलहाल उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। मृतक के परिजन को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। ग्रामीणों से अपील है कि वे जंगल की ओर न जाएं। बाघ दिखाई पड़ने पर इसकी सूचना वन विभाग को दें।
- संजय बिस्वाल, डीएफओ, साउथ खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed