{"_id":"5e5034ac8ebc3ef3ed51d57e","slug":"light-in-khiri-lakhimpur-news-bly3968535118","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवाओं से लडख़ड़ाई शहर की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवाओं से लडख़ड़ाई शहर की बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
sub station
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मौसम में बदलाव का सबसे ज्यादा बुरा असर बिजली विभाग पर पड़ा है। तेज हवाओं से गुरुवार की रात करीब 1.30 बजे शहर की बिजली सप्लाई ठप हो गई, जो शुक्रवार को सुबह तक बहाल नहीं की जा सकी। पूरे दिन भर बिजली कर्मचारी सप्लाई बहाल करने प्रयासों में जुटे रहे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इससे महाशिवरात्रि पर लोगों को स्नान करने के लिए पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे सप्लाई थोड़ी देर के लिए चालू हुई, जो पौन घंटे बाद फिर से चली गई। तेज हवाओं के चलते शाम तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है।
तेज हवा से मोहल्ला छाउछ में 33 केवीए लाइन ब्रेकडाउन हो गई, जिससे शहर के सभी उपकेंद्रों की सप्लाई बाधित हो गई। मोहल्ला नई बस्ती, कलक्ट्रेट, ईदगाह और गढ़ी उपकेंद्रों की सप्लाई बाधित होने से शहर समेत आसपास के ग्रामीण इलाके भी प्रभावित हुए। मोहल्ला नौैरंगाबाद में कब्रिस्तान के पास बिजली लाइन में कौवा चिपककर मर गया, जिससे मोहल्ले की लाइन फॉल्ट हुई। कई घंटों की मशक्कत के बाद इसे दुरुस्त किया गया, लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसकी वजह रही कि जगह-जगह बिजली के झूलते तार आपस में चिपक जाते, जिससे बिजली सप्लाई चालू करने में दिक्कत पेश आईं। जेई अमरदीप ने बताया कि शुक्रवार की सुबह चार बजे मेन सप्लाई चली गई थी। इसके बाद दोपहर में कुछ देर के लिए सप्लाई चालू की गई। इसके बाद फिर से लाइन में फॉल्ट आ गई। नतीजतन शाम तक सप्लाई चालू करने के प्रयास होते रहे, लेकिन तेज हवाओं से सप्लाई चालू करने में दिक्कत आईं।
कलक्ट्रेट उपकेंद्र पर तीन दिन से सप्लाई की दिक्कत
छाउछ में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण काम के चलते तीन दिन पहले 33 केवीए केबल बक्सा के तार कट गए थे। इसके बाद से इसे सही नहीं किया जा सका हैै। लिहाजा कलक्ट्रेट स्थित उपकेंद्र पर छाउछ से मेन सप्लाई नहीं आ रही है। इससे यहां के फीडरों पर बिजली आपूर्ति के लिए गढ़ी उपकेंद्र से जोड़कर बिजली आपूर्ति करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन होने से शहर की बिजली सप्लाई बाधित हुई। पेट्रोलिंग के बाद लाइन सही कराई गई, लेकिन तेज हवाओं के चलते लाइन में बार-बार फॉल्ट आता रहा। इससे रात तक बिजली सप्लाई बहाल होने की उम्मीद है।
-अनुराग शर्मा, एसडीओ