फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Life improved by enhancing the appearance

Lakhimpur Kheri News: रूप निखारते-निखारते संवर गई इन महिलाओं की जिंदगी, अपने हुनर से बनीं आत्मनिर्भर

Mon, 04 May 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 04 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Life improved by enhancing the appearance
पूनम और रेखी देवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी जिले में कभी घर की चहारदीवारी तक सीमित रहने वाली ग्रामीण महिलाएं अब अपने हुनर से जिंदगी संवार रही हैं। ब्यूटी पार्लर का काम उनके लिए केवल रोजगार का जरिया नहीं रहा, बल्कि आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सम्मान की नई पहचान बन गया है।
विज्ञापन


जिले के कई गांवों में महिलाओं ने प्रशिक्षण लेकर ब्यूटी पार्लर और कॉस्मेटिक का काम शुरू किया है। अब वे मेकअप, हेयर स्टाइल, फेशियल और ब्राइडल मेकअप जैसी सेवाएं देकर अच्छी आमदनी कर रही हैं। इससे न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि परिवार में उनका आत्मविश्वास और सम्मान भी बढ़ा है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में अब लोग छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए शहरों पर निर्भर नहीं हैं। गांवों में ही बेहतर सुविधाएं मिलने लगी हैं। कई महिलाओं ने सरकारी योजनाओं और आरसेटी के प्रशिक्षण की मदद से अपना कारोबार शुरू किया। कुछ ने बैंक से ऋण लेकर पार्लर को आधुनिक सुविधाओं से भी लैस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन महिलाओं की सफलता अब दूसरी महिलाओं को भी प्रेरित कर रही है। गांवों की कई युवतियां और गृहिणियां प्रशिक्षण लेकर इस क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं।
 

 

Trending Videos

Life improved by enhancing the appearance
पिंकी देवी

पिंकी ने  कॉस्मेटिक से शुरू किया काम 
सुंदरवल की पिंकी देवी ने बताया कि युवा उद्यमी योजना के तहत ऋण लेकर कॉस्मेटिक का काम शुरू किया। परिवार का तो पूरा सपोर्ट मिला, लेकिन काफी दिनों तक झिझक ने परेशान किया कि वह लोगों से कैसे बात करेंगे, लेकिन धीरे-धीरे सब बेहतर हो गया।

देवरिया की रेखा देवी ने कहा कि एक दिन सोचा कि कुछ नया किया जाए। आरसेटी से प्रशिक्षण लेने के बाद कैमासुर में अपना ब्यूटी पार्लर शुरू किया। पहले की अपेक्षा अब आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है। मासिक 10 से 15 हजार रुपये की आय हो जाती।

परिवार का सहयोग मिला 
दिलावरपुर ईसानगर की पूनम ने बताया कि हर महिला की तरह मैं भी गृहिणी थी, लेकिन बहन दिव्या के प्रयासों से आरसेटी से ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण लिया। परिवार के सहयोग से खुद का काम शुरू किया। शुरुआत में थोड़ा संकोच रहा, लेकिन वह अब खत्म हो गया।

आरती देवी ने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि मैं भी आत्मनिर्भर बन पाऊंगी, लेकिन प्रशिक्षण के बाद सोच बदल गई। अब खुद का पार्लर चला रही हूं और दूसरी महिलाएं भी हमसे जुड़ रही हैं। शुरुआत में संकोच रहा जो अब खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed