फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Life imprisonment and fine to five murderers including father and son

Lakhimpur Kheri News: पिता-पुत्र सहित पांच हत्यारों को उम्रकैद, जुर्माना भी

Sat, 14 Sep 2024 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment and fine to five murderers including father and son
लखीमपुर। शराब पीने से मना करते हुए फेंक देने वाले ग्रामीण की हत्या के मामले में चार साल बाद फैसला आया है। एडीजे अशोक कुमार ने पिता-पुत्रों सहित पांच लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रत्येक पर साढ़े 17 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

31 जुलाई 2020 की शाम धौरहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी चुन्नीलाल बाजार से अपने घर जा रहा था। रास्ते में एक घर के बाहर मुनेश्वर उर्फ सुशील और करन शराब पी रहे थे। उन लोगों ने चुन्नीलाल से हाल चाल के बाद उससे शराब पीने को कहा। चुन्नीलाल शराब छोड़ चुका था। उसने पैग फेंक दिया। इसपर कहासुनी होने लगी। इसी बीच कुछ लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। चुन्नीलाल अपने घर चला आया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद महेश, मुनेश्वर, करन के साथ ही पिता फूलचंद्र और गांव के रामपाल को लेकर चुन्नीलाल के घर धावा बोल दिया गया। गाली-गलौज करते हुए उसे बाहर निकाला गया। दरवाजे पर ही मारपीट करने के बाद चुन्नीलाल को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। अदालत ने आरोपित फूलचंद्र, महेश, करन, रामपाल और मुनेश्वर को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed