फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Licenses of 17 shops suspended for selling fertilizers at night

Lakhimpur Kheri News: रात में खाद बेचने पर निलंबित किए 17 दुकानों के लाइसेंस

Fri, 12 Dec 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 12 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Licenses of 17 shops suspended for selling fertilizers at night
लखीमपुर खीरी। प्रतिबंध के बाद भी रात में खाद बेचना 17 दुकानदारों को भारी पड़ गया। विभागीय जांच में पुष्टि होने पर जिला कृषि अधिकारी ने उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए। अभी 36 और दुकानदारों पर कार्रवाई होनी है। उन्होंने भी रात के समय खाद बेची थी, उनकी रिपोर्ट भारत सरकार से भेजी गई है।
विज्ञापन

पीओएस मशीन से अंगूठा लगाकर खाद की बिक्री की जाती है। इसकी निगरानी भारत सरकार से भी की जाती है। भारत सरकार से जिले के 53 विक्रेताओं के नाम भेजे गए, जिन्होंने रात आठ से 12 बजे के बीच खाद की बिक्री की। जिला कृषि अधिकारी ने टीमें गठित सत्यापन कराया। सत्यापन में 17 दुकानदार ऐसे मिले, जिनके अभिलेख पूरे नहीं मिले।
विज्ञापन

पीओएस मशीन में दर्ज स्टाॅक व गोदाम के स्टाॅक में समानता नहीं मिली। इस पर इन दुकानदारों के खाद लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। पलिया में मामला सामने आने पर दुकानदार के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि विक्रेता मशीन का वर्जन 3.1.1 अपडेट कर जिओ फेंशिंग कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed