फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Let the water came upon a bamboo crates Lalpur

लालापुर में डालते ही पानी में समा गया बंबू क्रेट

Wed, 27 Jul 2016 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा/ईसानगर (खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा/ईसानगर (खीरी)। Updated Wed, 27 Jul 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
Let the water came upon a bamboo crates Lalpur
बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
खेतों की मिट्टी भरकर कटान रोकने की हो रही कोशिश
विज्ञापन

डीएम ने मौका मुआयना, कहा, हर हाल में रोकें कटान

घाघरा नदी के तेज कटान से धौरहरा का लालापुर गांव नदी में समा रहा है, लेकिन सिंचाई विभाग रोकथाम के प्रति गंभीर नहीं दिख रहा है। वजह है बंबू क्रेट में किसानों के खेतों की मिट्टी बोरियों में भरकर डाली जा रही हैं, जिससे कटान नहीं रुक सकता। आलम यह है कि बंबू क्रेट नदी में डालते ही पानी में समा जाते हैं। बुधवार को भी लालापुर में जैसे ही मजदूरों ने बंबू क्रेट डाला वह तिरछा हो गया और पानी में समाने लगा। हालात का जायजा लेने बुधवार को डीएम कटान प्रभावित इलाकों में पहुंचे। मौके पर मौजूद बाढ़ खंड के अभियंताओं से डीएम ने कहा, गांव नहीं कटना चाहिए। हर हाल में कटान की रोकथाम की जाए।
डीएम आकाशदीप ने बुधवार को तहसील धौरहरा के कटान प्रभावित ग्रामसभा समरदहा अंतर्गत शारदा नदी के किनारे बसे राजस्व ग्राम रैनी, ग्राम सरगड़ा और घाघरा नदी के किनारे बसा हुलासपुरवा एवं ऐरा बांध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम लव कुमार को निर्देशित किया कि अपनी तहसील क्षेत्रांतर्गत बाढ़ की स्थिति पर सतर्क दृष्टि रखते हुए समस्त बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दें। उन्होंने बाढ़ चौकियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और बाढ़ चौकियों पर स्वच्छ पेयजल, सोलर लाइट एवं बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीएम ने मौके पर मौजूद बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार सिंह को निर्देशित किया कि गांव नहीं कटना चाहिए। हर हाल में कटान की रोकथाम की जाए। डीएम ने घाघरा नदी के किनारे कटान प्रभावित हुलासपुरवा पीड़ितों की सूची बनाकर अनुदान दिलाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

 
ऐरा बंधा का भी डीएम ने किया निरीक्षण
डीएम ने ऐरा बंधा का निरीक्षण किया और एसडीएम और अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि बंधे की निगरानी पूरी सतर्कता के साथ करते रहें। बंधा टूटने न पाए। इसकी प्रतिदिन एसडीएम और संबंधित अधिकारी मानीटिरिंग एवं पेट्रोलिंग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डीएम पहुंचे तो जुट गए मजदूर, तेज हुआ काम

कटान स्थलों पर डीएम के पहुंचने की सूचना प्रसारित होते ही मजदूरों की संख्या बढ़ा दी गई। कटानस्थलों पर डीएम को तेजी से काम होता मिला। डीएम ने दो टूक निर्देश दिए कि यह काम ऐसे ही चलता रहना चाहिए। कटान हुआ और घर कटे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed