{"_id":"5dfcd32f8ebc3e87a413f2d9","slug":"lepord-lakhimpur-news-bly3888050100","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ की चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ की चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलरिया। दक्षिणी खीरी वन प्रभाग की गोला रेंज की रायपुर वीट के ग्राम पंचायत बैबहा मुन्नू सिंह के मजरा बनघुसरी में शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने घरों के पास से तेंदुआ चहलकदमी करते देखा। तेंदुआ खेतों में होकर जंगल की तरफ निकल गया।
बनघुसरी गांव जंगल के किनारे बसा हुआ है। शुक्रवार सुबह सात बजे अचानक आबादी से करीब 50 मीटर दूर एक तेंदुआ दिखाई दिया जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। ग्रामीण चुपचाप तेंदुआ को जाते हुए देखते रहे। कुछ देर बाद वह घासीराम के गन्ने के खेत में घुस गया, जिसकी एक मेड़ जंगल से लगी हुई है। लोग बताते हैं कि पिछले साल भी एक तेंदुआ बैबहा मुन्नू सिंह गांव के पड़ोस में कई दिन तक दिखाई देता रहा था और सुंदरलाल मौर्य के खेत में बने ट्यूबवेल की कोठरी की छत पर देखा गया था। जिसने सुंदरलाल के पालतू कुत्ते को भी मारकर खाया था। जाड़ों में अक्सर तेंदुआ इस क्षेत्र में सक्रिय हो जाते हैं। बनघुसरी के पप्पू यादव, कमलेश कुमार, विमलेश कुमार, राजेश कुमार, पंकज, राजू यादव के घरों के पास से तेंदुआ निकला था जिसके पगचिह्न बने हुए हैं।
फारेस्ट गार्ड राजकुमार दोहरे ने बताया कि गांव में तेंदुआ घुसने की उन्हें कोई सूचना नहीं है वह अपने स्तर पर जानकारी करा रहे हैं।