फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   lepord in khiri

वन विभाग से आंख मिचौली खेल रहा तेंदुआ

Wed, 23 Sep 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
lepord in khiri
वन विभाग ने लगाया दूसरा पिंजरा। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
धौरहरा-ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। वनरेंज के चकदहा गांव में हिंसक पशु के हमले में बच्चे की मौत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया था, लेकिन उस पिंजरे तक आकर तेंदुआ लौट गया। वनविभाग ने अब दूसरा पिंजरा मंगवाकर लगाया है। वन विभाग को उम्मीद है कि दो तीन दिन में तेंदुआ पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

यहां बता दें तेंदुआ वन विभाग से लगातार आंख मिचौली खेल रहा है। वह रोज आता है और पिंजरे के पास आकर लौट जाता है।
वनवीट चकदहा के गांव चमारनपुरवा निवासी पुतान के 12 वर्षीय पुत्र बृजेश को नौ दिन पूर्व तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया था। तब से वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए मशक्कत कर रहा है। शुक्रवार को तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया गया था। पिंजरे में बकरी भी बांधी गयी, लेकिन तेंदुआ चहलकदमी करता हुआ पिंजरे तक आया और खतरा भांपकर लौट गया। सोमवार को भी तेंदुआ वन विभाग की गश्ती टीम को दिखाई दिया। इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने और एक पिंजरा और चार नाइट विजन कैमरे लगाने का निर्णय लिया। मंगलवार को चिह्नित एरिया में कैमरे और पिंजरा लगाया गया। निगरानी के लिए निघासन और मझगईं वन टीम को भी लगाया गया। वन टीम दिन रात निगरानी कर रही हैं पर तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से दूर है। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने बताया कि तेंदुए के मूवमेंट एरिया में दो पिंजरे लगाने के बाद टीम निगरानी कर रही है। उम्मीद है दो तीन दिन में तेंदुआ पकड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed