फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopards getting furious, injured seven in three days

ग्रामीणों की छेड़छाड़ से उग्र होकर तेंदुआ कर रहा हमला

Mon, 30 May 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Leopards getting furious, injured seven in three days
भीरा रेंज आबादी से सटे जंगल में बैठा तेंदुआ। फाइल फोटो। - फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के भीरा रेंज जंगल से निकले तेंदुए उग्र होकर हमलावर हो रहे हैं। पिछले दो दिन के अंदर तेंदुआ सात लोगों को घायल कर चुका है। वन विभाग का दावा है कि इस इलाके में एक नहीं बल्कि तीन तेंदुए सक्रिय हैं।
विज्ञापन

कदुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज जंगल से निकले तेंदुए दो दिन के अंदर सात लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। भीरा रेंज की छैरासी, बरूआ और पड़रिया बीट जंगल से सटे घुरहा, लालूटांडा गांव में एक तेंदुए ने हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया था। बताया जाता है कि तेंदुआ गांव से सटी नहर में अपनी प्यास बुझाने आया था। वहां से वापस लौटते समय नहर किनारे मौजूद लोग तेेंदुए को देखकर शोर मचाने लगे। ग्रामीणों के शोर को सुनकर तेंदुआ अपनी जान बचाने के लिए गन्ने खेत की ओर भागा। ग्रामीणों को पीछे भागते देख तेंदुआ आक्रामक हो उठा और बचाव में चार लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

उसी शाम तेंदुए ने दो अन्य लोगों पर हमला कर उन्हें भी जख्मी कर दिया। शुक्रवार को गन्ने की गुड़ाई कर रहे भीरा के फार्म टांडा निवासी 40 वर्षीय श्याम सिंह पर तेंदुए ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया था। दो दिन के अंदर तेंदुए के सात ताबड़तोड़ हमलों से जहां ग्रामीणों में दहशत है। वहीं, इन हमलों से वन विभाग को तेंदुओं की निगरानी में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वन विभाग ने तेंदुआ दिखाई पड़ने पर सूचना तत्काल विभाग को देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत
भीरा रेंज की पड़रिया,बरूआ और छैरासी बीट जंगल से सटे गांवों में तीन अलग-अलग इलाकों में सक्रिय हुए तीन तेंदुओ के अलग-अलग हुए ताबड़तोड़ हमलों में सात लोगों के जख्मी होने पर इलाके में दहशत फैल गई। तेंदुए हमले के डर से शाम ढलने से पहले ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। लोग अंधेरा होने से पहले ही अपने घरों में दुबक कर बैठ जाते हैं। निगरानी टीमों के मुताबिक तीन अलग-अलग जगहों पर सक्रिय तेंदुए वापस जंगल लौट गए है। फिर भी ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा जा रहा है।

दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन की भीरा रेंज जंगल से सटे इलाके में बाघ के हमले में सात लोग जख्मी हुए हैं। ग्रामीणों को चाहिए कि बाघ या तेंदुआ दिखाई पड़ने पर उसे छेड़ें नहीं बल्कि उसे दूरी बना लें। साथ ही सतर्क रहें और समूह बनाकर खेतों में जाएं।
- सुंदरेशा, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed