फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   leopard trapped in cage in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, एक माह पहले महिला और बच्ची पर किया था हमला

Sun, 30 Nov 2025 02:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Nov 2025 02:12 PM IST
सार

वन रेंज धौरहरा के गांव दुर्गा गौढ़ी प्रतापपुर में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी ने बताया कि तेंदुए की उम्र दो वर्ष है। उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है।  

विज्ञापन
leopard trapped in cage in lakhimpur kheri
पिंजरे में बैठा तेंदुआ - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के दुधवा बफरजोन की वन रेंज धौरहरा के गांव दुर्गा गौढ़ी प्रतापपुर में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ शनिवार रात वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की टीम उसे वन रेंज लाई, जहां चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसे अनुमति मिलने पर जंगल में छोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन


धौरहरा वन रेंज में इन दिनों तेंदुओं की संख्या काफी बढ़ चुकी है। वन रेंज के प्रतापपुर दुर्गा गौढ़ी में करीब दो माह से तेंदुआ लगातार लावारिस पशुओं का शिकार कर रहा था। एक माह पहले दुर्गा गौढ़ी गांव निवासी एक महिला और दस साल की एक बच्ची पर हमला कर घायल कर दिया था। 
विज्ञापन


इसके बाद वन विभाग ने नाइट विजन कैमरे और दुर्गा गौढ़ी में अनुमति के बाद पिंजरा लगाया। शनिवार रात मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि तेंदुए की उम्र दो वर्ष है। उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। अनुमति मिलने पर उसे जंगल में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed