फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard rumors spread, kittens turned out to be wild

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए की अफवाह उड़ी, निकले जंगली बिल्ली के बच्चे

Thu, 03 Apr 2025 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Leopard rumors spread, kittens turned out to be wild
पलिया के फुलवरिया गांव के एक खेत में बैठे बिल्ली के  बच्चे। स्रोत वीडियो ग्रैब - फोटो : samvad
पलियाकलां। पलिया क्षेत्र के फुलवरिया गांव में गेहूं के खेत में तेंदुए के दो शावकों के होने की सूचना पर लोगों में दहशत फैल गई। वनकर्मियों ने निगरानी शुरू की तो पता चला कि जंगली बिल्ली के बच्चे हैं।
विज्ञापन


ग्राम फुलवरिया में सुबह कुछ लोग शौच के लिए जा रहे थे। इस दौरान गेहूं के खेत में आवाज आने पर वह लोग मौके पर पहुंचे तो वहां दो शावक बैठे थे और इधर-उधर घूम रहे थे। जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया और गांव में अफवाह फैल गई कि खेत में तेंदुए के शावक मिले हैं।
विज्ञापन

सूचना वन विभाग तक पहुंची तो वन विभाग के रेंजर विनय कुमार सिंह, डिप्टी रेंजर शिवबाबू सरोज दलबल के साथ मौके पर गए और मुआयना करते हुए इन्हें जंगली बिल्ली के बच्चे होना बताया। वन विभाग ने बताया कि दोनों जंगली बिल्ली के बच्चे थे और जिस जगह देखे गए थे, वहां से बाद में बिल्ली इनको लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed