{"_id":"67ace4b591c6f4b533050409","slug":"leopard-pounces-on-farmers-who-went-to-peel-sugarcane-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-139155-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गन्ना छीलने गए किसानों पर तेंदुए ने मारा झपट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गन्ना छीलने गए किसानों पर तेंदुए ने मारा झपट्टा
विज्ञापन
मझगईं। छब्बापुरवा गांव में गन्ना छीलने गए किसानों पर खेत में छिपे बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। किसी तरह से वह जान बचाकर भागकर आए और ग्रामीणों को बताया। जिसके बाद से आसपास के गांवों में तेंदुए को लेकर दहशत बनी हुई है।
कस्बा के छब्बापुरवा गांव निवासी लिफाकत खान के खेत में नफीस, बसारत आदि लोग गन्ना की छिलाई करने गए थे। उन्होंने बताया कि छिलाई करते समय खेत में छिपे बैठे तेंदुए ने अचानक से उनपर हमला बोल दिया। सभी लोग जान बचाकर वहां से भाग खड़े हुए। खेत में तेंदुआ होने की खबर आग की तरह गांवों में फैल गई और लोग अब खेतों में जाने से कतराने लगे हैं।
लोगों ने बताया कि तेंदुआ कुत्ते को खा रहा था, तभी किसान उसके सामने आ गए और उसने झपट्टा मार दिया। जिसके बाद सभी वापस भाग आए। सूचना पर वनकर्मियों ने मौका मुआयना किया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने के साथ खेतों की तरफ समूह में जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
घर में घुसकर कुत्ता उठा ले गया गुलदार
मझगईं। कस्बा मझगईं के मजरा छब्बापुरवा निवासी चांद खां के घर में घुसा एक गुलदार पालतू कुत्ते को उठा ले गया। पास के ही खेत में कुत्ते को मार दिया। जिससे हड़कंप मच गया। चांद खां अभी कुछ दिनों पहले ही दस हजार रुपये का कुत्ता खरीद कर लाए थे। ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले भी गुलदार कुत्तों को निवाला बचा चुका है। आए दिन घर में घुसकर पालतू जानवरों पर हमला कर देता है। बच्चों पर भी खतरा मंडराने लगा है। इस बारे में रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वनकर्मियों को भेजा गया था और लोगों से सावधान रहने को कहा गया था। फिलहाल गश्त बढ़ा दी गई है। संवाद