फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard made a cow and a jackal its prey

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए ने एक गाय और सियार काे बनाया निवाला

Tue, 04 Nov 2025 10:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 04 Nov 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Leopard made a cow and a jackal its prey
चिन्हारपुर गांव के पास लगाया गया पिंजरा। स्रोत: ग्रामीण
फरधान। गांव हरिहरपुर में तीन-चार दिनों से लगातार तेंदुए की दहशत है। मंगलवार को उसने एक गाय और सियार को निवाला बनाया। इससे गन्ना तौल भी समय तक नहीं हो पा रही है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।
विज्ञापन

गांव हरिहरपुर के पास हरगांव चीनी मिल का केंद्र बी लगा हुआ है। इसी के पास में रामफलित राठौर के खेत में मंगलवार को ताजा खून, सियार तथा संजय वर्मा के खेत में गाय के अवशेष पड़े मिले। अनुमान लगाया जा रहा है कि रात में तेंदुए ने इनका शिकार किया है। अवशेष देख ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर अमित मिश्र और वन दरोगा विकास सिंह ने तेंदुए को पकड़ने के लिए रामफलित और सुरेंद्र वर्मा के खेत के पड़ोस में पिंजरा लगाया है। रेंजर अभय कुमार मल्ल ने बताया कि तेंदुए के होने की पुष्टि हुई है। उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed