{"_id":"659000e27c12e407ef04d289","slug":"leopard-killed-six-goats-in-lakhimpur-kheri-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: तेंदुए ने मचाया तांडव, खेत में चर रही छह बकरियों को मार डाला, इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: तेंदुए ने मचाया तांडव, खेत में चर रही छह बकरियों को मार डाला, इलाके में दहशत
Sat, 30 Dec 2023 05:07 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 Dec 2023 05:07 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में जंगल से सटे इलाके में वन्यजीवों के हमले थम नहीं रहे। मझगईं इलाके में एक तेंदुए ने छह बकरियों को मार डाला। चरवाहों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
खेत में दिखा तेंदुआ
विस्तार
लखीमपुर खीरी के मझगईं इलाके में तेंदुए ने खेतों में घास चर रही बकरियों पर हमला कर दिया। आधा दर्जन बकरियों को तेंदुए ने मार डाला। बकरी चरा रहे चरवाहों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर रेंजर ने मौका मुआयना किया है। ग्रामीणों ने बाघ होने की बात कही, जबकि वन विभाग ने पगचिन्हों से तेंदुआ होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
कोठिया गांव के इशाक अली, विजेंद्र व चंपा देवी शुक्रवार दोपहर बाद बकरियों को चराने गांव से कुछ दूर चौखड़ा फार्म गए थे। बताया जाता है कि खल्ला गुरूद्वारा के पास गन्ने के खेत में उनकी बकरियां चर रही थीं और वह तीनों रोड किनारे बैठे थे। तभी गन्ने में छिपे बैठे तेंदुआ ने बकरियों पर हमला बोल दिया। तेंदुआ देखकर चरवाहे सहम गए। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
कुछ बकरियां तो इधर-उधर भाग गईं, लेकिन कुछ गन्ने के खेत में ही रह गईं। बकरी पालकों ने गांव पहुंचकर प्रधान रमाशंकर जाटव को सूचना दी। प्रधान ने मझगईं रेंजर को बताया। शनिवार सुबह ग्राम प्रधान के साथ रेंजर अंकित सिंह, वन दरोगा मनोज कुमार यादव, भूपेंद्र कुमार आदि घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास छानबीन शुरू की। ग्रामीण हरभजन सिंह के खेत से आधा दर्जन बकरियों के अधखाए शव बरामद हुए।
विज्ञापन
दहेज ने ली विवाहिता की जान: ससुरालवालों के उत्पीड़न से तंग आकर खाया जहर, पति समेत छह लोगों पर मुकदमा
घटना से लोगों में दहशत है। डर के मारे ग्रामीण खेतों की तरफ नहीं जा रहे हैं। रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर तेंदुआ के पगचिन्ह मिले हैं। बकरियों पर हमला करने वाला तेंदुआ है, ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है। बाकी वन विभाग से मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी।