फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard killed half a dozen goats

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए ने आधा दर्जन बकरियों को मार डाला

Sun, 31 Dec 2023 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Leopard killed half a dozen goats
मझगईं के चौखड़ा फार्म में तेंदुए के हमले में मरीं बकरियां और मौजूद चरवाहे व अन्य। संवाद
मझगईं। चौखड़ा फार्म में एक तेंदुए ने गन्ने के खेत से निकलकर आधा दर्जन बकरियों को मार डाला। चरवाहों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। दूसरे दिन अधखाए शव गन्ने के खेत से बरामद किए गए हैं। ग्रामीणों ने बाघ होने की बात कही, जबकि वन विभाग ने पगचिह्नों के आधार पर तेंदुए की पुष्टि की।
विज्ञापन


कोठिया गांव के इशाक अली, विजेंद्र व चंपा देवी शुक्रवार दोपहर बाद बकरियों को चराने गांव से कुछ दूर चौखड़ा फार्म गए थे। बताया जाता है कि खल्ला गुरुद्वारा के पास गन्ने के खेत में उनकी बकरियां चर रहीं थीं और वह तीनों रोड किनारे बैठे थे। तभी गन्ने में छिपे तेंदुए ने बकरियों पर हमला बोल दिया। तेज आवाज होने और तेंदुआ दिखने के बाद सभी ने भागकर अपनी जान बचाई। कुछ बकरियां तो भागकर आ गईं, लेकिन कुछ गन्ने के खेत में ही रह गईं।
विज्ञापन

बकरी पालकों ने गांव पहुंचकर प्रधान रमाशंकर जाटव को सूचना दी। प्रधान ने मझगईं रेंजर को बताया। शनिवार सुबह ग्राम प्रधान के साथ रेंजर अंकित सिंह, वन दरोगा मनोज कुमार यादव, भूपेंद्र कुमार आदि घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास छानबीन शुरू की। ग्रामीण हरभजन सिंह के खेत से आधा दर्जन बकरियों के अधखाए शव बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से लोगों में दहशत फैल गई है और डर के मारे ग्रामीण खेतों की तरफ नहीं जा रहे हैं। रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है। बाकी वन विभाग से मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed