{"_id":"6a02157fd38c04b30f03bdbb","slug":"leopard-hunts-goat-in-basantapur-kala-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-174890-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बसंतापुर कला में तेंदुए ने बकरी को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बसंतापुर कला में तेंदुए ने बकरी को बनाया शिकार
Mon, 11 May 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 11 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया तहसील के ग्राम बसंतापुर कला में रविवार की रात तेंदुआ मुफीद के घर से खूंटे में बंधी बकरी को खींच ले गया।
सुबह खूंटे पर बकरी को न पाकर परिवार में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर बकरी की खोजबीन शुरू की तो गांव के पास ही स्थित गन्ने के खेत में बकरी का अधखाया शव बरामद हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कमालुद्दीन की बकरी को तेंदुआ उठा ले गया था।
रेंजर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि पशु मालिकों को बकरी का पोस्टमाॅर्टम कराने की सलाह दी गई थी। पोस्टमॉर्टम कराते हैं तो विभाग की ओर से उन्हें उचित आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी, लेकिन अभी तक कोई भी मालिक रेंज कार्यालय नहीं पहुंचा है। वहां जल्द ही पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जा रही है। संवाद