फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard hunted cow in a cow shelter in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: गोआश्रय स्थल में तेंदुए ने किया गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 18 Sep 2024 12:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Sep 2024 12:45 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में अलग-अलग जगहों पर जंगली जानवरों ने गोवंशों को मार डाला।लौखनियां मजरा जटपुरवा के गो आश्रय स्थल में घुसकर तेंदुए ने गाय को मार डाला। वहीं नीमगांव के लोनपुरवा में किसी जंगली जानवर ने गोवंश को निवाला बनाया है। 

विज्ञापन
Leopard hunted cow in a cow shelter in lakhimpur kheri
लोनपुरवा में घटनास्थल पर जांच करती वन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के वन रेंज धौरहरा में लौखनियां मजरा जटपुरवा के अस्थायी गो आश्रय स्थल में बुधवार तड़के तेंदुए ने एक गाय को मार डाला। बुधवार सुबह इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। 

विज्ञापन


सुबह 11 बजे तक कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। दो माह पहले भी इस गो आश्रय स्थल में बाघ ने दो गायों का शिकार किया था। वन्यजीव की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। करीब 20 दिन पूर्व तेंदुए ने जटपुरवा गांव में एक किसान के खूंटे पर बंधी बछिया को खींच ले गया था।

विज्ञापन

लोनपुरवा में भी गोवंश का शिकार 
मैगलगंज वन रेंज की बेहजम वन बीट में नीमगांव के निकट लोनपुरवा में बुधवार सुबह झाड़ी में गोवंश का अधखाया शव देखकर ग्रामीणों मे दहशत फैल गई। गोवंश को निवाला बनाने वाला वन्यजीव भेड़िया या लकड़बग्घा बताया जा रहा है। 

सूचना पर डिप्टी रेंजर रविकांत वर्मा फारेस्टर उमेश वर्मा के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से भी जानकारी हासिल की। डिप्टी रेंजर रविकांत वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा कि सियार ने खाया है। अन्य किसी जानवर के पगचिह्न नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed