फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   leopard hide in sugarcane

तेंदुए ने गन्ने के खेत में डाला डेरा, वन विभाग चौकन्ना

Sat, 03 Oct 2020 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
leopard hide in sugarcane
बंशीबेली गांव के बाहर गन्ने के खेत के पास लगे कैमरे देखते वन कर्मी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
धौरहरा। तहसील क्षेत्र के चकदाह व साहबदीन पुरवा गांव में दो बच्चों को मारने वाले तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन 14 दिन बाद भी टीम तेंदुए को पकड़ने में विफल है। बंशी बेली गांव के बाहर खेतों में लगा गन्ना तेंदुए का आशियाना बन चुका है, वह गन्ने के खेत में सुबह और रात में चहलकदमी करता है।
विज्ञापन

वनरेंज के चकदहा और साहबदीन पुरवा गांव में दो बच्चों को मौत के घाट उतारने वाला तेंदुआ 14 दिन बाद भी वन विभाग की पकड़ से बाहर है। वन विभाग कैमरे और पिंजड़े लगा रहा है, लेकिन तेंदुआ अब भी उसकी पकड़ से दूर गन्ने के खेतों में डेरा जमाए हुए हैं। बंशी बेली गांव निवासी विजय यादव, अजय कुमार, रामखेलावन, हरीश आदि ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ रोज चहलकदमी करता हुआ गन्ने के खेतों से निकलता है। घाघरा नदी के किनारे होता हुआ फिर गन्ने के खेतों में चला जाता है। वन विभाग ने कैमरे और पिंजड़े भी लगाए हैं, पर तेंदुआ उनसे दूर है। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने बताया कि तेंदुआ गन्ने के खेतों और झाड़ियों में कहीं छिपा हो सकता है। तेंदुआ करीब 25 किलोमीटर की परिधि में घूम रहा है। टीम उसे पकड़ने का पूरा प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed