Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard enters cattle shelter kills two calfs in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी: गो आश्रय स्थल में घुसा तेंदुआ, दो बछियों को मार डाला, इलाके में दहशत का माहौल

Sat, 28 Nov 2026 05:26 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 28 Nov 2026 05:26 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा इलाके में तेंदुओं की दहशत फैली है। एक तेंदुए ने जटपुरवा गांव स्थित गो आश्रय स्थल में घुसकर दो बछियों को मार डाला। ग्रामीणों का दावा है कि तेंदुआ दो शावकों के साथ इलाके में घूम रहा है। 

विज्ञापन
Leopard enters cattle shelter kills two calfs in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : स्रोत- ग्रामीण

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में वन रेंज के जटपुरवा गांव स्थित गो आश्रय स्थल में घुसकर तेंदुए ने दो गोवंशीय पशुओं का शिकार कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र में पिछले करीब दो माह से एक तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ चहलकदमी कर रहा है। इसके चलते आसपास के गांवों के लोग पहले से ही भयभीत हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ गो आश्रय स्थल में घुस आया और वहां मौजूद दो बछियों को अपना शिकार बना लिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गो आश्रय स्थल में तेंदुए की मौजूदगी से पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। अभयपुर निवासी जगदीश रस्तोगी, जटपुरवा प्रधान अखिलेश वर्मा, कफारा निवासी शरीफ अहमद आदि ग्रामीणों ने विभाग से तेंदुए और उसके शावकों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने तथा क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। 
विज्ञापन


इन गांवों में देखा गया तेंदुआ 
इसके अलावा लौखनियां, कफारा, अभयपुर, नैनापुर, और लबेदपुर गांवों में भी तेंदुए देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया जटपुरवा गोशाला में गोवंशीय पशुओं के शिकार की सूचना मिली है। हमारी टीम निगरानी कर रही है। पिंजरा लगाने की अनुमति मांगी है अनुमति मिलने पर पिंजरे लगाएं जाऐंगे। ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चार नवंबर को तेंदुए के हमले से दो युवक हुए थे घायल
वन रेंज के बदालपुरवा गांव में चार नवंबर की शाम नल पर पानी भरने गए मनोज (30 वर्ष) पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। शोर पर बचाने पहुंचे उसके दोस्त नीरज को भी तेंदुए ने घायल कर दिया था। दोनों को सीएचसी रमियाबेहड़ भेजा गया था जहां इलाज के बाद दोनों को अस्पताल से दो दिन बाद छुट्टी मिल गई थी। 

इसके बाद भी वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। जटपुरवा के ग्राम प्रशासक अखिलेश वर्मा ने बताया कि तेंदुआ लगातार चहलकदमी कर रहा है। कई लावारिस पशुओं के शिकार के बाद गोशाला में भी दो पशुओं को मार डाला है। दो युवक भी घायल हुए पर वन विभाग ने अभी तक पिंजरे या कैमरे नहीं लगाए हैं। वन विभाग को सायद किसी बड़ी घटना का इंतज़ार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed