फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard entered the house at midnight panic among villagers in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: आधी रात घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों की उड़ी नींद, रातभर की पहरेदारी

Thu, 12 Sep 2024 03:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Sep 2024 03:44 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में वन्यजीवों की दहशत कम नहीं हो रही है। धौरहरा वन रेंज के घूसाखुर्द घोसियाना गांव में बीती रात एक तेंदुआ गांव के रामकुमार के घर में घुस आया। इससे ग्रामीणों की नींद उड़ गई। 

विज्ञापन
Leopard entered the house at midnight panic among villagers in lakhimpur kheri
लाठी-डंडे लेकर खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में वन रेंज धौरहरा के घूसाखुर्द घोसियाना में इन दिनों तेंदुए का आतंक है। बुधवार रात तेंदुआ शिकार के इरादे से एक ग्रामीण के घर में घुस गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कॉम्बिंग की। तेंदुए से भयभीत ग्रामीण रात भर जागते रहे। 

विज्ञापन

 
धौरहरा वन रेंज के घूसाखुर्द घोसियाना गांव में बीती रात तेंदुआ गांव के रामकुमार के घर में घुस आया। ग्रामीणों के शोर मचाने और मशाल जलाने से तेंदुआ खेतों की तरफ भाग गया। तेंदुए से भयभीत ग्रामीण हाथों में डंडे लाठी लेकर रात भर जाग कर गांव में पहरेदारी करते रहे। 
विज्ञापन


15 दिन से लापता है एक युवक
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों के साथ कॉम्ंबिग की। बता दें कि 15 दिन पूर्व से एक 18 वर्षीय युवक सद्दाम अली पुत्र सहजाद लापता है। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुए ने उसका शिकार किया है। लेकिन उसका शव बरामद न होने से वन विभाग घटना से पूरी तरह इंकार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लगातार गांव में तेंदुए का आने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि तेंदुए की सूचना पर टीम गांव गई थी। गांव में तेंदुए की चहलकदमी है। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है। हमारी टीम भी निगरानी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed