फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   leopard entered the house and took away the girl killed her in Lakhimpur kheri

UP: गांव से 50 मीटर दूर जंगल... नाले के रास्ते आया तेंदुआ, घर में चारपाई पर लेटी बच्ची को उठा ले गया

Mon, 10 Jun 2024 05:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 05:44 PM IST
सार

दुधवा बफर जोन की वनरेंज धौरहरा के टांडापुरवा के मजरा कैरातीपुरवा में शनिवार की रात एक तेंदुआ ग्रामीण के घर में घुस गया। उसने चारपाई पर लेटी आठ वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया। उसे दबोच खींच ले गया। परिजनों के शोर मचाने पर शव को छोड़कर भाग गया। 

विज्ञापन
leopard entered the house and took away the girl killed her in Lakhimpur kheri
मृतक बच्ची के परिजनों से डीएफओ ने हाथ जोड़कर मांगी माफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र के कैरातीपुरवा गांव में शनिवार रात जिस तरह तेंदुए ने बालिका सहेली (8) की जान ली, उससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। यह गांव जंगल से महज 50 मीटर दूर है। बताते हैं कि तेंदुआ जंगल से निकलकर नाले के सहारे राम लखन के घर में टूटे दरवाजे से दाखिल हुआ और चारपाई पर लेटी सहेली को उठा ले गया। 

विज्ञापन


परिजनों ने तेंदुए को देखा तो शोर मचाते हुए सहेली को छुड़ाने के लिए पीछे-पीछे दौड़ने लगे। ज्यादा शोर होने पर तेंदुआ बालिका को छोड़ भाग गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। उसकी मौत के बाद चीत्कार मच गई। रात में ही डीएफओ सौरीष सहाय मौके पर पहुंचे और हाथ जोड़कर पीड़ित परिवार से माफी मांगी। 
विज्ञापन


लखीमपुर में बड़ा हादसा: घाघरा नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, सुबह-सुबह नहाने गए थे सभी
विज्ञापन
विज्ञापन


दुधवा बफर जोन की वनरेंज धौरहरा के टांडापुरवा के मजरा कैरातीपुरवा में शनिवार रात राम लखन की पुत्री सहेली पर तेंदुए के हमले के बाद वनकर्मियों की सूचना पर धौरहरा पुलिस पहुंची और पंचनामा भरवाकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 

रात में ही पहुंचे प्रभागीय वनाधिकारी सौरीष सहाय ने मृतक बच्ची के पिता को सांत्वना देते हुए अनुग्रह राशि प्रदान की। क्षेत्रीय वन अधिकारी नृपेन्द्र कुमार चतुर्वेदी के अनुसार कैमरे लगाए जा रहे हैं। तेंदुए की लोकेशन मिलने पर पिंजरे लगाए जाएंगे। 

घटनास्थल के पास पांच कैमरे लगाए गए
धौरहरा में तेंदुए के हमले में हुई बालिका की मौत के बाद हरकत में आए वन विभाग ने घटनास्थल के आसपास रविवार को पांच कैमरे लगवाए हैं। रेंजर एनके चतुर्वेदी ने बताया कि वन कर्मियों की टीम गठित कर बारी-बारी से निगरानी कराई जा रही है। लगाए गए कैमरों में तस्वीर कैद होने पर तेंदुए की सटीक लोकेशन का पता चल सकेगा।

गर्मी के कारण उग्र हो रहे हैं तेंदुए
तेंदुए की संख्या बढ़ी है। गर्मी का मौसम होने के कारण इनका स्वभाव उग्र हो गया है। इसके चलते तेंदुए हमलावर हो रहे हैं। निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। दुबारा तेंदुआ दिखलाई पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें। - सौरीष सहाय, डीएफओ, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन

बाघों से ज्यादा तेंदुए कर रहे हमला
दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघों के साथ तेंदुओं की भी आबादी तेजी से बढ़ रही है। यह तेंदुए जंगल के बाहर आबादी क्षेत्र में हमला कर लोगों की जान ले रहे हैं। बाघ तो जंगल से सटे खेतों तक सीमित हैं, जबकि तेंदुए आबादी के अंदर घुसने से गुरेज नहीं कर रहे। यह छोटे पालतू जानवरों के साथ ही बच्चों और इंसानों पर भी हमलावर हो रहे हैं। 

धौरहरा रेंज के कैरातीपुरवा में तेंदुए के हमले में यह पहली मौत नहीं हैं। पिछले एक साल के अंदर तेंदुए के हमले में पांच से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 13 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस बीच जिले में कई तेंदुओं की अस्वाभाविक मौत भी हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed