फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   died by drowning four members of a family who went to take bath in Ghaghra river in Lakhimpur

लखीमपुर में बड़ा हादसा: घाघरा नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, सुबह-सुबह नहाने गए थे सभी

Mon, 10 Jun 2024 10:18 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 10:18 AM IST
सार

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में घाघरा नदी में नहाने गए परिवार के चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सभी लोग अपनी रिश्तेदारी में आए थे।  

विज्ञापन
died by drowning four members of a family who went to take bath in Ghaghra river in Lakhimpur
नदी में नहाने गए चार युवकों की डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के तेलियार में एक ही परिवार के पांच सदस्य घाघरा नदी में डूब गए। इनमें 12 साल के बालक समेत चार की मौत हो गई। जबकि 12 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव बोकरिहा निवासी पच्चो देवी (50 वर्ष), टिया (17 वर्ष) पुत्री सुबोध, कान्हा (12 वर्ष) पुत्र निर्मल, नैनी पुत्री निर्मल, सत्यम (26 वर्ष) पुत्र मित्तल अपनी रिश्तेदारी में तेलियार आए थे। यहां ये सभी सोमवार सुबह घाघरा नदी में नहाने गए थे। बताते हैं कि नदी में नहाते समय मोबाइल से रील भी बनाई। 
विज्ञापन


Modi 3.0: जब पांच सीटें थीं तब मंत्री सिर्फ एक... अब तीन तो मंत्री दो; कमजोर प्रदर्शन के बाद मंडल को दी तवज्जो
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान गहरे पानी में कान्हा डूबने लगा तो उसे बचाने के चक्कर में सभी डूब गए। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग जुटे। उन्होंने कड़ी मशक्कत कर सभी को बाहर निकाला। आनन-फानन सभी को रमियाबेहढ सीएचसी लाया गया, जहां पच्चो देवी, टिया, कान्हा और सत्यम को मृत घोषित कर दिया गया। 

नैनी की हालत गंभीर 
नैनी को जिला अस्पताल भेजा गया है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उधर, रमियाबेहढ सीएचसी में मृतकों के परिजन व रिश्तेदार भी पहुंच गए। शवों को देखकर चीख-पुकार मच गई। चीत्कार से सीएचसी की दीवारें थर्रा उठीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजने की कार्रवाई शुरू की।
 

दोबारा नहाने के दौरान हुआ हादसा 
बताया जा रहा है कि ये सभी लोग नाव से घाघरा नदी के पार गए थे। उस पार ही नहाए थे। रील बनाने के बाद दोबारा नहाने के दौरान हादसा हो गया। एक को बचाने के चक्कर में तीन और जानें चली गईं। दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक छा गया। बड़ी संख्या में लोग रमियाबेहढ सीएचसी पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed