{"_id":"6af608845c32d4e860019524","slug":"mahevaganj-remained-in-a-state-of-traffic-jam-throughout-the-day-vehicles-kept-crawling-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-189636-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दिनभर जाम से कराहता रहा महेवागंज, रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दिनभर जाम से कराहता रहा महेवागंज, रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
महेवागंज में ट्रैफिक में फंसे वाहन, स्रोत: ग्रामीण
महेवागंज। शहर से महेवागंज तक दिनभर जाम लगा रहा। करीब तीन घंटे तक वाहन रेंगते रहे। शहर से कस्बे की चार किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को दो घंटे लग गए। पलिया, शारदानगर और लखीमपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। अधिकारियों की गाड़ियों और एंबुलेंस को भी जाम में फंसना पड़ा। राहगीरों के लिए पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया।
व्यापारी जसबीर, बराती, ज्योति, जितेंद्र और उबेद ने बताया कि बालूडीह और चौकी तिराहे पर मोड़ और अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम लगता है। फुटपाथ पर भी कब्जा होने से पैदल चलने वालों को हादसे का खतरा रहता है। कारखानों, होटलों, गुमटियों और फल विक्रेताओं ने सड़क तक अतिक्रमण कर रखा है।
सीओ महक शर्मा ने बताया कि बाजारों में भीड़, जल्द निकलने की होड़ और गन्ना सीजन शुरू होने से कभी-कभी जाम की स्थिति बनती है। इससे निपटने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाते हैं।