Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Entry of heavy vehicles will be restricted on Singahi Khurd-Raninagar road

Lakhimpur Kheri News: सिंगाही खुर्द-रानीनगर मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

Fri, 13 Nov 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 13 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles will be restricted on Singahi Khurd-Raninagar road
संपूर्णानगर। छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर बृहस्पतिवार शाम संपूर्णानगर थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। पलिया सीओ शिवम कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान और पूजा आयोजक शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में सिंगाही खुर्द, वृंदावन कॉलोनी, खजुरिया, गोविंदनगर, बसही, रानीनगर, सुमेरनगर और बमनगर के प्रधान व आयोजक मौजूद रहे। सीओ ने बहते पानी वाले घाटों पर वन विभाग से समन्वय कर जाल लगवाने और सजावट में इस्तेमाल होने वाली झालरों के तार खुले न छोड़ने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए आयोजक मंडल और ग्राम प्रधानों को वॉलंटियर तैनात करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक के बाद सीओ और थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ सिंगाही खुर्द छठ घाट का निरीक्षण किया। तय किया गया कि 15 नवंबर को मिर्चिया, भूपनगर और रानीनगर के ग्रामीण संपूर्णानगर-मुरारखेड़ा के बाहर वाले मार्ग से आवागमन करेंगे। सिंगाही खुर्द-रानीनगर मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सीओ ने सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ समन्वय के लिए वॉलंटियर तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed