{"_id":"6adf9190f5a9c5ab53005ddf","slug":"leopard-carried-away-child-half-eaten-body-found-in-field-lakhimpur-news-c-4-1-bly1040-996434-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खीरी में बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, खेत में मिला अधखाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खीरी में बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, खेत में मिला अधखाया शव
Mon, 26 Oct 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। वन रेंज शारदानगर के टॉपरपुरवा (बक्कसपुरवा) गांव में सोमवार देर शाम घर के बाहर खेल रहे विनोद कुमार के आठ वर्षीय बेटे अमित को तेंदुआ उठा ले गया। खोजबीन के बाद घर से करीब एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में बालक का अधखाया शव मिला। विनोद के सामने ही तेंदुआ अमित को दबोचकर ले गया। बालक के परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम भी पहुंच गई। ग्रामीणों और अधिकारियों ने बालक की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान करीब एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में उसका अधखाया शव बरामद हुआ।
शारदानगर रेंजर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुए के हमले में बालक की मौत हुई है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में कॉम्बिंग कर रही है और निगरानी रखी जा रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएंगे। उसे पकड़ने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
शारदानगर रेंजर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुए के हमले में बालक की मौत हुई है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में कॉम्बिंग कर रही है और निगरानी रखी जा रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएंगे। उसे पकड़ने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन