{"_id":"67a3a522cb214e7548077127","slug":"leopard-captured-in-cage-in-manjhra-farm-forest-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-138622-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मंझरा फार्म जंगल में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मंझरा फार्म जंगल में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
विज्ञापन
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ। वन विभाग
- फोटो : सांकेतिक
महेवागंज। शारदा नगर के मंझरा फार्म जंगल में वन विभाग के लगाए पिंजरे में मंगलवार की रात एक तेंदुआ कैद हो गया। बुधवार सुबह जानकारी मिलते ही वनकर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे।
वन विभाग की पकड़ में आया तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है। तेंदुए का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे सकुशल जंगल में छोड़ने की तैयारी चल रही है। शहर के नजदीक राजकीय कृषि प्रक्षेत्र मंझरा और इसके आसपास इलाके में पिछले काफी दिनों से तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही थी। राजकीय फार्म के डेयरी अनुभाग के कर्मचारियों में भी काफी दहशत थी।
कर्मचारी और काॅलोनीवासी वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे थे। सप्ताह भर पहले से वन कर्मियों ने डेरी अनुभाग के पास जंगल की ओर पिंजरा लगाकर उसमें बकरी डाली थी। उसमें तेंदुआ कैद हो गया। इससे पहले भी दो तेंदुआ मंझरा फार्म के पास वन विभाग के पिंजरे में कैद हो चुके हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मंझरा फार्म जंगल में तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ है। वह बिल्कुल स्वस्थ है, सतर्कता और कांबिंग जारी रहेगी।
अभय कुमार मल्ल, रेंजर शारदा नगर