फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard came in front of the young man who went to the farm, lost his senses

Lakhimpur Kheri News: खेत गए युवक के सामने आया तेंदुआ, उड़े होश

Fri, 02 Jun 2023 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Leopard came in front of the young man who went to the farm, lost his senses
निगरानी करती वन विभाग की टीम।
बांकेगंज। गोला पश्चिम रेंज की रायपुर बीट जंगल से सटे पहाड़ापुर गांव निवासी 22 वर्षीय ऋषि यादव शुक्रवार सवेरे गांव से सटे केले के खेत की देखभाल करने गया था। इस दौरान उसे खेत के अंदर दो तेंदुए एक साथ बैठे दिखाई दिए। यह देख उसके होश उड़ गए और वह शोर मचाते हुए वहां से उल्टे पांव भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

ऋषि के शोर मचाने की आवाज सुनकर हाथों में लाठी -डंडे लेकर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने खेत को घेर लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम में शामिल फारेस्टर अंकित को खेत के अंदर ताजे पगचिन्ह मिलने पर एक तेंदुआ मौजूदगी की पुष्टि की है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि केले के खेत में दो तेंदुए मौजूद हैं, जो आए दिन गांव के आसपास चहलकदमी करते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

रेंजर गोला संजीव तिवारी ने बताया कि पहाड़ापुर गांव के निकट केले खेत में एक तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिली है। निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। रास्ता भटककर खेत में पहुंचा तेंदुआ जंगल में चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed