फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard attacks farmer, brother saves his life with courage

Lakhimpur Kheri News: किसान पर झपटा तेंदुआ, भाई ने साहस दिखाकर बचाई जान

Sun, 22 Feb 2026 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks farmer, brother saves his life with courage
मझगई/पलिया। बेलाकलां निवासी सियाराम के 35 वर्षीय पुत्र अरविंद पर रविवार को खेत में गन्ना छीलते समय तेंदुए ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद छोटे भाई ने साहस दिखाते हुए तेंदुए से भिड़कर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

गांव के उत्तर दिशा में स्थित अनिल के खेत में अरविंद अपने छोटे भाई महेंद्र के साथ गन्ना बोने के लिए बीज छील रहा था। रविवार दोपहर करीब एक बजे खेत में पहले से घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक अरविंद पर हमला कर दिया। भाई को तेंदुए के चंगुल में फंसा देख महेंद्र ने शोर मचाते हुए हाथ में पकड़े गन्ने से ही तेंदुए पर प्रहार शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे रियाजुल, वेदराम, रामस्वरूप, वीरेंद्र, हरेश्याम और सरवन मौर्य सहित तमाम ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। भीड़ को आता देख तेंदुआ अरविंद को अधमरा छोड़कर गन्ने के खेतों में गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद को एंबुलेंस से पलिया सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वर्जन
वन विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का हाल जाना है। इलाके में पिंजरा लगाकर हिंसक जानवर को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक अंदाजा है कि हमलावर कम उम्र का तेंदुआ है।
-अंकित सिंह, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed