{"_id":"629126100a7b2826611518ae","slug":"leopard-attacked-farmer-in-farm-tanda-injured-lakhimpur-news-bly4862631135","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म टांडा में तेंदुए ने किया किसान पर हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म टांडा में तेंदुए ने किया किसान पर हमला, घायल
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल भीरा के फार्म टांडा निवासी श्याम।
एक दिन पहले ही कर दिया था पांच किसानों को जख्मी
बिजुआ-पलियाकलां। भीरा क्षेत्र में तेंदुआ जमकर आतंक मचाए हुए है। शुक्रवार को भी गन्ने के खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया।
यहां बता दें कि बृहस्पतिवार को भी तेंदुए ने पांच किसानों को घायल कर दिया था। वहीं शुक्रवार को भीरा के फार्म टांडा निवासी 40 वर्षीय श्याम सिंह अपने खेत पर गन्ने की गुड़ाई करने के लिए गया था। बताया जाता है कि इस दौरान खेत में छिपकर बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोर मचाने पर बाघ फिर खेतों में घुस गया। परिजन स्थानीय चिकित्सक को दिखाने के बाद श्याम सिंह को बिजुआ सीएचसी ले गए। उधर सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है।