फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leo Sports Club won the football final

Lakhimpur Kheri News: लियो स्पोर्ट्स क्लब ने जीता फुटबॉल का फाइनल

Fri, 02 Jan 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 02 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Leo Sports Club won the football final
ट्रॉफी के साथ विजेता लियो स्पोर्ट्स टीम। संवाद
संपूर्णानगर। कस्बे के आदर्श केन ग्रोवर स्कूल के मैदान में आयोजित एक दिवसीय क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। देर रात तक चले फाइनल मुकाबले में लियो स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


सेमीफाइनल और फाइनल बृहस्पतिवार को दोपहर से शुरू हुआ। यह टूर्नामेंट डे-नाइट मुकाबले में तब्दील हो गया। शाम ढलते ही मैदान दूधिया रोशनी से नहा उठा। पहला सेमीफाइनल टीचर्स कॉलोनी और लियो स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। लियो स्पोर्ट्स के खिलाड़ी रियान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल दागा और अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचाया।
विज्ञापन

खिताबी मुकाबला लियो स्पोर्ट्स और अरमान क्लब के बीच खेला गया। इस बेहद कड़े मुकाबले में लियो स्पोर्ट्स ने 5-2 के अंतर से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में युवा जनहित सेवा समिति के अध्यक्ष के अलावा पूर्व खिलाड़ी संजय शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जूनियर खिलाड़ी आफताब जो स्वयं एक बेहतरीन फुटबॉलर हैं। इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन कराना सराहनीय है। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता और उप विजेता टीम को मेडल व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजय शर्मा, मनीष शर्मा, अतुल शर्मा, छोटेलाल, नरेश, दुर्गेश, आफताब और अरमान सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed