फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lekpalon the strike continues, encompass

लेखपालों की हड़ताल जारी, दिया धरना 

Mon, 29 Aug 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 29 Aug 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Lekpalon the strike continues, encompass
lekhpal - फोटो : amar ujala
- नारेबाजी करते हुए निकाला जुलूस, डीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिलेभर के लेखपालों ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए गांधी स्टेडियम पर धरना प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। 
धरना सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम कुमार दीक्षित ने मांग की कि लेखपाल संवर्ग में एसीपी की विसंगति को दूर किया जाए। लेखपाल संवर्ग का पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक और शैक्षिक योग्यता स्नातक करते हुए प्रारंभिक वेतनमान 5200-20200 ग्रेड पे 2800 रुपया किया जाए। लेखपाल संवर्ग का कॉडर पहले की तरह जिलास्तरीय करते हुए स्थानांतरण नीति में संशोधन किया जाए। जिला मंत्री अतुल बाजपेयी ने संगठन सदस्यों की एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने मांग की कि एक अप्रैल 2005 के पहले चयनित लेखपालों को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त लेखपालों की नई पेंशन योजना में सुधार लाते हुए आकस्मिक निकासी और सेवानिवृत्ति/मृत्यु पर सुनिश्चित पेंशन सुविधा दी जाए।
विज्ञापन

धरना सभा को ज्ञान प्रकाश निगम, मुरारी लाल, गजराज, शैलेंद्र दीक्षित, वेद प्रकाश गुप्ता ने भी संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में दीपक वर्मा, अनिल श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह वर्मा, रामदत्त दीक्षित, दाताराम वर्मा, अरविंद मिश्रा, पंकज मिश्रा, अनुज मिश्रा, रामकृष्ण मिश्रा, मुनीश शुक्ला, विनोद कुमार, सुरेश विश्वकर्मा, अजय कुमार, सर्वेश वर्मा, रमाकांत वर्मा, लल्लूराम, आदित्य, मिश्रा, बांकेलाल मिश्रा, इंद्रभान, स्वामी दयाल, शशि तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed