फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lekhpal suspended on charges of forging signature of SDM Sadar

Lakhimpur Kheri News: एसडीएम सदर के फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में लेखपाल निलंबित

Wed, 12 Jun 2024 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 12 Jun 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended on charges of forging signature of SDM Sadar
लखीमपुर खीरी। धौरहरा तहसील में तैनात लेखपाल ने गोंडा की एक कंपनी से अपने भाई को दस लाख का ऋण दिलाने के लिए बड़ी साजिश रची। लेखपाल ने अपने भाई की सत्यापन रिपोर्ट में एसडीएम सदर के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। मामला संज्ञान में आते ही एसडीएम धौरहरा ने उसे निलंबित कर दिया। रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन

धौरहरा तहसील के लेखपाल अरविंद विश्वकर्मा की तैनाती कस्बे में ही है। आरोप है कि लेखपाल अरविंद ने अपने भाई के नाम गोंडा की एक फाइनेंस कम्पनी से दस लाख के ऋण के लिए आवेदन किया था। कंपनी ने सत्यापन कराया तो लेखपाल अरविंद ने एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह और एक नायब तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर रिपोर्ट कंपनी को भेज दी।
विज्ञापन

संदेह होने पर कंपनी ने एसडीएम से स्वयं हस्ताक्षर प्रमाणित कराए तो रिपोर्ट में किए गए हस्ताक्षर फर्जी मिले। कंपनी ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मामले की जांच एसडीएम धौरहरा राजेश कुमार को सौंपी। जांच में लेखपाल दोषी पाया गया। एसडीएम ने मंगलवार को दोषी लेखपाल को निलंबित कर दिया। एसडीएम धौरहरा राजेश कुमार ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed