{"_id":"c94f72e0999ede65c3208bc25fe6996a","slug":"led-by-male-villagers-demonstrated-kotia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माले के नेतृत्व में कोठिया गांववासियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माले के नेतृत्व में कोठिया गांववासियों का प्रदर्शन
पलियाकलां।
Updated Tue, 04 Aug 2015 05:41 PM IST
विज्ञापन
माले के नेतृत्व में कोठिया गांव के तमाम ग्रामीणों ने प्रदर्शन और नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में आवास आवंटन प्रक्रिया में भारी घपला हुआ है। पात्रों की बजाए अपात्रों, चहेतों को आवास आवंटित कर दिए गए हैं। उन्होंनें एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि कोठिया में आवास योजना में की गई धांधली की शिकायत कई बार की गई है और तमाम सुबूत भी दिए गए हैं लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। मांग की गई है कि उच्चस्तरीय जांच कराकर प्रधान पर एफआईआर दर्ज कराई जाए और इस गोलमाल में शामिल कर्मियों पर भी कार्रवाई हो। पत्र में कहा गया है कि जल्द कार्रवाई न हुई तो तहसील में धरना शुरू कर दिया जाएगा।
इसमें माले सचिव कमलेश राय, प्रीती देवी, गोमती देवी, सीमा देवी, मालती देवी, विमला देवी, रामदेवी, आशा देवी, रामबेटी, रामरति, शांति देवी, विमला देवी, समेत तमाम ग्रामीण महिला पुरुष शामिल रहे।
विज्ञापन
इसमें माले सचिव कमलेश राय, प्रीती देवी, गोमती देवी, सीमा देवी, मालती देवी, विमला देवी, रामदेवी, आशा देवी, रामबेटी, रामरति, शांति देवी, विमला देवी, समेत तमाम ग्रामीण महिला पुरुष शामिल रहे।
विज्ञापन