फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Laying down liquor shops on the other side

शराब की दुकानें हटवाने को अर्थी पर लेटे अनशनकारी

Sun, 09 Apr 2017 11:47 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 09 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Laying down liquor shops on the other side
‌िवविराोध्‍ा - फोटो : अमर उजाला ब्‍ययूराो

विज्ञापन
बीच चौराहे पर प्रदर्शन से दुधवा मार्ग कई घंटे रहा बंद
नायब की पैमाइश और एसडीएम के जवाब पर दिखा गुस्सा 
सीओ ने दुकानें बंद रखने का आश्वासन देकर तोड़वाया अनशन 



 शराब की दुकानों को हटवाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे अनशनकारी सड़क पर अर्थी डालकर लेट गए और समर्थकों ने गढ़ी रोड पर हाल में खोली गई शराब दुकानों को तुरंत हटाने की मांग करते हुए जय श्री राम, भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान चौराहे के सभी संपर्क मार्गों पर अवरोधक लगाकर आवागमन को बंद कर दिया गया, दुधवा मार्ग भी जाम रहा। सूचना मिलने पर सीओ, नायब तहसीलदार, कोतवाल मौकेे पर पहुंचे और अनशनकारियों से बातचीत कर मनाने का प्रयास किया। लेकिन एक दिन पहले एसडीएम सदर और नायब तहसीलदार द्वारा मंदिर और दुकानों की पैमाइश पर असंतोष जताया। अनशनकारी और उनके समर्थक शराब दुकानें हटाने की मांग पर अड़े रहे। करीब तीन घंटे तक मशक्कत के बाद सीओ सिटी हरिराम वर्मा ने डीएम आकाशदीप से बात कर शराब दुकानें बंद रखने का आश्वासन दिया, जिसके बाद अनशनकारी माने।
बता दें कि नई आशा महिला सम्मान समिति के प्रतिनिधि मंडल ने गढ़ी रोड पर एक अप्रैल को खोली गई शराब दुकानों के विरोध में ज्ञापन डीएम को दिया था, जिसमें मंदिर और स्कूल के पास खोली गई दुकानों को तुरंत हटवाने की मांग की थी। इसके बाद छह अप्रैल से समिति के प्रबंधक राजू शुक्ला और कोषाध्यक्ष कमल मिश्रा ने गढ़ी रोड तिराहे पर अनशन शुरू किया, जिसके बाद यह आमरण अनशन में बदल गया। रविवार को सुबह 11 बजे से मेला मैदान चौराहे पर दोनों अनशनकारी अर्थियों पर लेट गए। तेज धूप के चलते अनशनकारियों की हालत बिगडने लगी, तो समर्थकों ने भी जय श्री राम, वंदे मातरम के उद्घोष से मांगे बुलंद की। इस दौरान सीओ सिटी और नायब तहसीलदार लगातार अनशनकारियों और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर अनशन तुड़वाने का प्रयास करते रहे, लेकिन प्रदर्शनकारी तीन सूत्रीय धार्मिक, शैक्षिक और रिहायशी क्षेत्र से दुकानें हटाने की मांग पर अड़े रहे। सीओ ने मोबाइल पर अनशनकारियों की बात डीएम से कराई, जिसमें आश्वासन मिलने के बाद अनशन तोड़ा। इस दौरान महिलाओं ने जुलूस निकालकर शराब दुकानों के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। प्रदर्शन में पूर्व पालिका अध्यक्ष ज्ञान वाजपेयी, ट्रांसपोर्टर मोहन वाजपेयी, संयोजक मृगांक शेखर उपाध्याय, ऋतुराज वाजपेयी, आलोक पांडेय, राधा, रोहिणी, भावना आदि समर्थक मौजूद रहे। इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव और एसडीएम धौरहरा आलोक वर्मा भी अनशन स्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन

बाक्स=
दुकानें बंद रखने पर बनी बात
अनशनकारी और भारी समर्थक शराब दुकानों को हटाने की मांग पर अड़े रहे, जिससे डीएम ने निर्णय होने तक दुकानों को बंद रखने का आश्वासन दिया। सीओ सिटी हरिराम वर्मा ने बताया कि एसडीएम की अध्यक्षता में गठित समिति सोमवार को रिपोर्ट डीएम को पेश कर देगी। तब तक शराब दुकानें बंद रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुधवा मार्ग पर वाहनों की लगी लंबी कतार
मेला मैदान चौराहे पर करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा, जिससे दुधवा मार्ग स्टेट हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। तो शहर के संपर्क मार्ग भी जाम हो गए। खासकर प्राइवेट बसों का आवागमन बाधित होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। 


वर्जन
75 मीटर दूर हटाने की गाइडलाइन
शनिवार को मौके पर जाकर पैमाइश कराई गई है। सोमवार को जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी। सरकार से प्राप्त गाइडलाइन में रिहायशी, मंदिर, स्कूल से 75 मीटर दूर हटाने के निर्देश मिले हैं। 
सैमुअल पाल एन, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed