फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lawyers protest against CO Dhaurahara, remain on strike

सीओ धौरहरा के खिलाफ वकीलों ने किया प्रदर्शन, हड़ताल पर रहे

Tue, 31 May 2022 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
Lawyers protest against CO Dhaurahara, remain on strike
डीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता।
रिश्वत न दे पाने पर पुलिस पर 164 के बयान न दर्ज कराने व न्यायालय की अवमानना का लगाया आरोप
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सिविल कोर्ट के अधिवक्ता संत लाल वर्मा को गलत तरीके से जेल भेजे जाने के खिलाफ वकीलों ने सोमवार को जमकर हंगामा करते हुए सीओ धौरहरा टीएन दुबे पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

जिला अधिवक्ता संघ सभागार में वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में वकीलों की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक का संचालन करते हुए महामंत्री विश्वपाल वर्मा ने बताया सिविल कोर्ट के अधिवक्ता संतलाल वर्मा के विरुद्ध कोई सबूत नहीं है। वादी मुकदमा और घटना से व्यथित पक्षकार उन्हें निर्दोष बताते हुए पुलिस अधिकारियों को शपथ पत्र भी दे चुके हैं, लेकिन विवेचना के नाम पर उनसे अवैध धनराशि मांगी गई। जब वह रिश्वत की रकम नहीं दे सके तो उन्हें झूठे मामले में जेल भेज दिया गया। पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ने बताया कई बार मुकदमे के वादी राजेंद्र प्रसाद ने 164 सीआरपीसी के बयान दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया लेकिन सीओ धौरहरा और उनके कार्यालय के पुलिसकर्मियों ने व्यक्तिगत कारणों से वादी के बयान नहीं दर्ज कराएं और मनमाने तरीके से वकील को जेल भेज दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुयश मिश्र ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद वादी मुकदमा के 164 सीआरपीसी के बयान दर्ज कराने के बजाए पुलिस ने उल्टे संतलाल को जेल भेज दिया जो उच्च न्यायालय के आदेशों का अपमान है। मीडिया प्रभारी और संयुक्त मंत्री गोपाल जी कश्यप ने बताया पुलिस के रवैया के खिलाफ अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया, जिसके बाद वकील नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में डीएम दफ्तर पहुंच गए। वहां डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed