फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lawyers Kalktret Be on display

वकीलों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Fri, 24 Apr 2015 06:25 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 24 Apr 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
Lawyers Kalktret Be on display
गजेंद्र सिंह की मौत के मामले में आम आदमी पार्टी के  वालंटियर सहित वकीलों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे आम आदमी वालंटियर अखिलेश गुप्ता और अन्य वकीलों ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर आप नेता अरविंद केजरीवाल, कुमार विश्वास, मनीष सिसौदिया ने एक तय साजिश के साथ गजेंद्र को राजस्थान से दिल्ली रैली में बुलाया और झाडू़ देकर पेड़ पर चढ़ा दिया। भारत की छवि को पूरी दुनिया में धूमिल करने, पूरे देश में वर्ग संघर्ष कराने की नीयत से गजेंद्र की हत्या को अंजाम दिया है। पूरा घटनाक्रम पहले से तय था। इस बात के तमाम साक्ष्य मिल चुके हैं। इस तरह का कृत्य देशद्रोह की श्रेणी में आता है। इस घटना से पूरे देश के साथ लखीमपुर के अधिवक्ता और प्रबुद्ध वर्ग भी आहत है। इन कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि अरविंद केजरीवाल, कुमार विश्वास, मनीष सिसौदिया, संजय सिंह, आशीष खेतान तथा आशुतोष सहित सभी दोषी लोगों की गिरफ्तारी की जाए। प्रदर्शन करने वालों में वकील राहुल तिवारी, अखिलेश गुप्ता, विनय तिवारी, मोहम्मद इसहाक, सुनील सिंह चौहान, प्रभात यादव, विनीत दीक्षित तथा धर्मेंद्र सिंह चौहान सहित तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed